Tarot Card Rashifal (27th february): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Feb 27, 2023 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कारोबार में सफलता हाथ लगेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के स्रोत बढ़ेंगे। पहले से की गई बचत आज काम आ सकती है। अकेलापन महसूस करेंगे, परिवार की मदद मिलेगी। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। लंबे अर्से से जिस समस्या से उलझ रहे थे, उससे राहत मिलेगी।

वृष- आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। बाॅस को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ होगा। परिवार की खुशी के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। फालतू के कामों में अपना वक्त बर्बाद न करें। सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मिथुन- आज कोई बड़ा खर्चा आने की संभावना है। धन को सुरक्षित रखें, चादर देखकर पैर पसारें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनसे सहकर्मचारी प्रभावित होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हाथ लगेगा। किसी भी काम की शुरुआत से पहले पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। सेहत सामान्य रहेगी।

कर्क- आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। पूरे परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने में आपका योगदान सराहा जाएगा। व्यापार बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बाहर के खाने से परहेज रखें।

सिंह- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या- आज के दिन हर काम सोच-विचार करके करें, समय चिंताजनक रह सकता है। किसी के साथ बहस होने की संभावना है। शाॅपिंग जाते वक्त जेब का ख्याल रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर रहेगा। मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी। छात्रों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला-
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। अच्छे कामों से वाहवाही होगी। कारोबार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ विचार साझा करने पर रिश्तों में सकारात्मकता आएगी।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में या कारोबार में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। हर पग सोच-विचार करने के बाद उठाएंगे तो कामयाबी मिलेगी। दफ़्तर में अच्छे स्वभाव की वजह से दुश्मन भी दोस्त बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, पाठ-पूजा में मन लगेगा। मानसिक थकान हो सकती है।

धनु- आज हर काम में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। युवाओं के लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। सेहत के लिहाज से खुद को फ्रेश महसूस करेंगे।

मकर- जो लोग विदेश में व्यापार करना चाहते हैं, उनके लिए समय उत्तम है। भूमि-वाहन का सुख मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर ऑफिस में अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। फैमिली के साथ टूर पर जाने का प्लान बनेगा। सर्दी-खांसी होने के आसार हैं।

कुंभ- आज व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें, तभी हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। बहस करने से बचें। संतान की समस्याओं के लिए समय निकालेंगे। धन से संबंधित मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। सेहत संबंधित समस्याओं को नजर अंदाज न करें, डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी। युवा पीढ़ी को अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करने की भूल न करें।

Niyati Bhandari

Advertising