Tarot Card Rashifal (16th february): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Feb 16, 2023 - 07:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ मुश्किल काम को भी करने को तैयार हो जाएंगे। व्यापार के काम में हर समय अलर्ट रहें। छात्र सुस्ती को अपने ऊपर हावी न होने दें। किसी निकट संबंधी के घर जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृष- आज जायदाद से संबंधी किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारियों की बात को नजरअंदाज न करें। छात्र अपनी पढ़ाई की समस्या को दूर करने के लिए अध्यापकों का सहारा लेंगे। विवाहित संबंधों में प्रेम-प्यार बना रहेगा।

मिथुन- आज शेयर मार्किट से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। युवाओं को क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी के साथ भावनाओं को शेयर करेंगे।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़े टारगेट को पूरा करके जंग जीतने वाली फीलिंग आएगी। कारोबार में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार के बीच किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में पिछले समय की गई मेहनत रंग लाएगी। व्यवसाय में उलझते हुए मामलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। युवा दूसरे के मामलों को दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। भाई-बहनों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक काम करके अच्छा लगेगा। व्यापार में अपने असूलों के साथ समझौता न करें। छात्र अपनी मुश्किलों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। परिवार में रिश्तेदारों के आगमन से हलचल भरा माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला-
आज कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापार में कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्र पूरी निष्ठा के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी। सेहत में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में मुश्किलें कम हो जाएंगी। व्यवसाय के लिए कोई बड़ा निवेश करना पड़ सकता है। छात्र आगे बढ़ने के लिए अपने सीनियर्स से प्रेरणा लेंगे। परिवार के लोगों को स्थिरता महसूस होगी। आंखों में जलन की समस्या तंग करेगी।

धनु- आज व्यापार में बजट को संतुलित बनाए रखने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। छात्र अपने जरुरी नोट्स को संभाल कर रखें। परिवार में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद करके अच्छा लगेगा। व्यापार में लिए गए फैसले को लेकर कोई विरोध कर सकता है। युवाओं को जीवन के लिए नई दिशा मिल सकती है। परिवार वालों के साथ किसी भी बात को न छुपाएं। किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें।

कुम्भ- आज आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यापार में अपने संपर्कों  को मजबूत बनाए रखने का प्रयास करें। छात्रों का मन पढ़ाई के अलावा इधर-उधर भटकेगा। एलर्जी की वजह से जुकाम हो सकता है।

मीन- आज व्यापार में पार्टनरशिप के साथ काम करने क प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे। युवा अपने जिद की वजह से नुकसान कर सकते हैं। परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी बात पर मशवरा करेंगे। किसी भी चोट को नजरअंदाज न करें।

Niyati Bhandari

Advertising