Tarot Card Rashifal (14th february): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते काम की अधिकता होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ व्यापार में निवेश के बारे में विचार कर सकते हैं। सभी काम युवाओं के मन के मुताबित पूरे होंगे। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है, सोच-समझ कर बोलें। व्यवसाय में शीघ्र पैसा कमाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न अपनाएं। छात्रों को परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त पाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन- आज अच्छे काम को देखते हुए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे, जो भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार वालों का साथ बना रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कर्क- आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। सभी काम आपके मन मुताबित पूरे होंगे। व्यापार में अचानक से कोई बड़ा खर्चा परेशान कर सकता है। युवाओं का मन किसी बात को लेकर विचलित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का हल निकालने का प्रयास करेंगे।

सिंह- आज राजनीतिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को भविष्य में लाभ मिलने की सम्भावना है। व्यापार के लिए आज छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ मिलने का मौका मिल सकता है।

कन्या- आज व्यापार को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। किसी करीबी मित्र की सहायता करके मन खुश होगा। बाहर का तला-भुना खाना खाने के कारण पेट से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कामयाबी मिलेगी। व्यापारिक परिस्थितयां आपके पक्ष में रहेंगी। कार्यक्षेत्र में बहुत दिनों से जिस डील को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में खुशी बनी रहेगी।

वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत में व्यापार में कुछ नए अवसर मिलने की सम्भावना है। ऑफिस में सरल स्वभाव के कारण आस-पास के सभी लोगों का मन मोह लेंगे। परिवार वालों के साथ बैठकर मन की बात करेंगे। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें, चोट लगने का भय है।

धनु- आज व्यापार में कुछ कठिनाइयों को सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कामों में रूकावटें उत्पन्न हो सकती हैं। युवाओं के ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

मकर- आज नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कारोबार में लाभ के बहुत से मौके मिलेंगे। छात्र आज के काम को कल पर न टालें। परिवार वालो के साथ घूमने जाएंगे। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कुम्भ- आज मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सभी कामों में नियंत्रण रहेगा। व्यापार में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई के साथ लापरवाही कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी।

मीन- आज व्यापार में सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके काम से प्रेरित होंगे। दिनचर्या के कामों में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News