Tarot Card Rashifal (9th December, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बहुत खुशनुमा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में नई सूचना सुनने को मिल सकती है। कोई भी खर्चा करने से पहले उसका बजट बना लें। पड़ोसियों के साथ संबंध और भी गहरे होते नजर आएंगे। छात्र परीक्षाओं के लिए जमकर तैयारी करेंगे।

वृष- आज किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करेंगे। व्यापार में किसी की सहायता से कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। युवा अपने करियर के प्रति लापरवाह रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा तय करने से शरीर में थकावट रहेगी।

मिथुन- आज शेयर मार्किट में किया गया निवेश बड़ा फायदा दे सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ किसी फैमली फंक्शन में जाएंगे। ज्यादा पानी पिएं वरना डिहाइड्रेशन होने की संभावना है।

कर्क- आज सारा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को समय पर पूरा कर लेंगे। बिजनेस में लापरवाही से नुकसान झेलना पड़ेगा। युवाओं को घर के वरिष्ठ से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।

सिंह- आज ऑफिस में अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी, मन खुश रहेगा। व्यापार में किसी नई योजना को लागू करने के बारे में सोचेंगे। छात्र सारा दिन सैर-सपाटे में व्यस्त रहेंगे। बिजी रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में सारा दिन व्यस्तता में बीतेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के कारण मन परेशान रहेगा। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बदलते मौसम के कारण सेहत में बदलाव संभव है।

तुला- आज आपको एक नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में टारगेट को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। युवा कोई भी जरुरी काम करने से पहले घरवालों से सलाह जरूर लें। थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज खुद को व्यस्त रखने के लिए अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेंगे। बिजनेस में लेन-देन के मामले में कोई गड़बड़ी हो सकती है। कानून से संबंधित मसलों का हल मिलेगा। अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु- आज आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए की गई कोशिश सफल होगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ चला रहा मन-मुटाव सही हो जाएगा। छात्र अपना ज्यादातर समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। किसी तरह की स्किन इंफेक्शन होने की आशंका है।

मकर- आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौके मिल सकता है। व्यापार में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेना भारी पड़ेगा। युवाओंं को मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। परिवार में प्यार बना रहेगा। थकान के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में अच्छे काम की वजह से वाह-वाही मिलेगी। बिजनेस में डील पक्की न होने की वजह से बेचैनी हो सकती है। छात्र अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी गहरे होते नजर आएंगे।

मीन- आज का दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में बीती बातों का असर काम पर पड़ सकता है। बिजनेस में समय के साथ-साथ सब अनुकूल होता जाएगा। छात्रों का रुझान संगीत-नृत्य के प्रति बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News