Tarot Card Rashifal (8th december):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 06:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कार्यक्षेत्र में नए संपर्क स्थापित होंगे। सारा दिन व्यापार के कामों में बिजी रहेंगे। युवा अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। परिवार के साथ कोई लॉन्ग ट्रिप प्लान कर सकते हैं। धार्मिक स्थान पर समय व्यतीत करने से मन शांत रहेगा।

वृष- आज व्यापार में बड़े लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध साबित होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिल सकता है। परीक्षाओं के लिए की गई छात्रों की मेहनत सफल साबित होगी। रूखे व्यवहार की वजह से खास दोस्त नाराज होंगे।

मिथुन- आज काम की क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करेंगे। व्यापार में अपनी काबिलियत की वजह से कामयाबी मिलेगी। सरकारी सेवारत वालों का मन परेशान रहेगा। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता हुआ नजर आएगा।

कर्क- आज कार्यक्षेत्र में अधिकतर बातें आपके पक्ष में होंगी। कोई भी नया बिजनेस शुरू करने से पहले एक बार सोच-विचार जरूर कर लें। आपके द्वारा दी गई सलाह किसी के लिए फायदेमंद साबित होगी। सेहत के प्रति जागरूकता दिखाएं।

सिंह- आज कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा होने की वजह से मान-सम्मान मिलेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। अधिक काम होने की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कन्या- आज भागदौड़ भरी दिनचार्य से अपने लिए कुछ समय निकालेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग ऑफिस में हर काम जिम्मेदारी से करेंगे। संतान की तरफ से मन थोड़ा परेशान रहेगा। ज्यादा इधर-उधर घूमने की वजह से चोट लगने की स्थिति बन सकती है।

तुला- आज बिजनेस में अपनी स्किल्स का उपयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। छात्रों की तरक्की होती हुई देखकर माता-पिता को खुशी मिलेगी। ज्यादा काम की वजह से कमर दर्द रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज मन मुताबिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाएंगे। जीवनसाथी के मन की बात समझने की कोशिश करेंगे।

धनु- आज कुछ अच्छा होने वाला है। किसी भी जगह निवेश करने के लिए बेहतर समय है। रिश्तेदारों के साथ पैसों के चक्कर में मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार में बड़ों की सलाह से किया गया काम, लाभ देगा। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।

मकर- आज कार्यक्षेत्र में जरुरी काम को पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगे, सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर करने से बचें। छात्र स्वयं के कार्यों में रुचि लें तो बेहतर रहेगा। बाहर का खाना खाकर पेट खराब रहेगा।

कुम्भ- आज घर के रखरखाव के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में सही तरीके से किया गया काम आसान हो जाएगा। सरकारी काम कर रहे लोग हड़बड़ी में कुछ गलती कर सकते हैं। छात्र दूसरों के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

मीन- आज परिवार में सबको खुश करने के लिए उनकी हर बात मानेंगे। व्यापार में किया गया निवेश फलदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी। युवाओं को अच्छे पैकेज के साथ नौकरी का ऑफर मिलेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News