Tarot Card Rashifal (1st december, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Dec 01, 2022 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में मेहनत से टारगेट को पूरा कर लेंगे। युवा दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय करियर पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से कुछ नया सीखने को मिलेगा। बिजनेस में धोखाधड़ी होने की सम्भावना है, संभलकर रहें। छात्र अपने आप को दूसरों से कंमपेयर करेंगे। साथी के द्वारा कही गई बात को दिल पर लगा लेंगे।

मिथुन- आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। छात्र अपनी परीक्षाओं की जमकर तैयारी करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत में आ रहे बदलाव की चिंता सताएगी।

कर्क- आज ऑफिस में उच्च अधिकारियों से बना कर रखें। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन करेगा। मुश्किल परिस्थितियों में भी खुद को मजबूत रखने की कोशिश करेंगे। मन को बिजी रखने के लिए बच्चों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह- आज बिजनेस में रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां भारी पड़ सकती है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी वरिष्ठ की मदद लेंगे। ज्यादा काम की वजह से थकान महसूस करेंगे।

कन्या- आज ऑफिस में जरुरी बातों पर ध्यान रखें। प्रॉपर्टी डीलर को कोई बड़ी पार्टी हाथ लग सकती है। युवा अपने ख्वाबों को पूरा होते देख बहुत खुश होंगे। बिना वजह पड़ोसियों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। लापरवाही की वजह से बिजनेस में नुकसान हो सकता है। छात्र अपनी परीक्षाओं के प्रति सावधान रहेंगे। अविवाहित लोग नए रिश्तों को लेकर कंफ्यूज रहेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज नए लोगों से मेल-मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर कुछ लोग कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे, अपनी मन की बात सुनें। युवा करियर को लेकर कोई कठिन कदम उठाएंगे। सेहत में अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

धनु- आज का दिन बेहतरीन तरीके से बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी से कोई जरुरी सूचना मिल सकती है। रूखी बातों से परिवार वालों का दिल दुखेगा, सहजता बनाए रखें। मानसिक सुकून के लिए कुछ समय एकांत में व्ययतीत करेंगे।

मकर- आज नौकरी कर रहे लोगों को मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। शेयर संबंधित बिजनेस में फायदा होगा। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। परिवार के साथ मिलकर जरुरी फैसला लेंगे। सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कुम्भ- आज रुका पैसा वापिस मिलेगा। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालेंगे। व्यावसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलेंगी। छात्रों को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खान-पान पर ध्यान देंगे।

मीन- आज बहुत सारे लोगों के सामने बोलने का मौका मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में पुराने समय में किए गए निवेश का फायदा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखें।  पुरानी बीमारी के कारण शरीर में कमजोरी बनी रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising