Tarot Card Rashifal (24th November, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 07:31 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी मदद करेंगे। व्यवसाय में फोन के जरिए कोई नई जानकारी मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई से संबंधित उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा, सुख-शांति बनी रहेगी।
वृष- आज बिजनेस को आगे बढ़ता देखकर मन में खुशी होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का तबादला होने के चांस हैं। युवा अपने करियर को शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम रहेगा।
मिथुन- आज कोई नया घर या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का मन इधर-उधर की बातों की वजह से काम में नहीं लगेगा। परिवार वालों के साथ कहासुनी हो सकती है लेकिन अपने धैर्य से सब संभाल लेंगे। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें।
कर्क- आज भाग्य आपके हक में होगा। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के द्वारा की गई गलती आपके सिर पड़ सकती है। छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। शारीरिक आराम के साथ-साथ मानसिक आराम की भी जरूरत पड़ेगी।
सिंह- आज किसी जरुरी काम को पूरा करने के बाद मन को सुकून मिलेगा। बिजनेस में नई डील से आर्थिक परिस्थिति में बड़ा बदलाव नजर आएगा। दोस्तों से मिल कर प्रसन्नता मिलेगी। आंखों से संबंधित बीमारी तकलीफ दे सकती है।
कन्या- आज सारा समय बच्चों की समस्या को हल करने में निकलेगा। कार्यक्षेत्र में क्रोध को नियंत्रण में करके रखें अन्यथा सम्मान से हाथ धोना पड़ सकता है। छात्रों के ध्यान और एकाग्रता में सुधार आएगा। जोड़ों के दर्द में सुधार आएगा।
तुला- आज अपने रूचि के कामों में समय व्यतीत करेंगे। बिज़नेस में कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। बिना किसी सबूत के अनजान व्यक्ति की बात पर भरोसा न करें। छात्रों की पुराने समय से चल रही परीक्षा की तैयारी सफल होगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज बिजनेस में अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। विदेश में रह रहे दोस्त से कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को उनके प्रयासों का शुभ फल मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारियों को दिल से निभाने की कोशिश करेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित उम्मीद से अधिक खर्च हो सकता है। युवाओं को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।
मकर- आज आत्मविश्वास से अपनी परेशानियों का हल निकाल लेंगे। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ एक लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लापरवाही में न लें।
कुम्भ- आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले का हल मिल जाएगा। बिजनेस में हर एक चीज को अपनी देख-रेख में ही करवाएं। छात्रों की इच्छा शक्ति में बढ़ोतरी होगी। काम की व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
मीन- कार्यक्षेत्र में बहुत समय से रुका हुआ प्रमोशन आज मिल जाएगा। नया व्यापार शुरू करने से पहले किसी पार्टनर की तलाश में रहेंगे। परिवार के किसी खास व्यक्ति के विवाह प्रस्ताव आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

