Tarot Card Rashifal (21st November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Nov 21, 2022 - 07:18 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज कारोबारी मामलों में आ रही सारी रुकावटें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में संभल कर काम करने की जरूरत है। विवाहित लोगों को किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर तथा छाती में जलन जैसी परेशानी होने की संभावना है।

वृषभ- आज काम से संबंधित डेडलाइन को हर हालत में पूरा कर लेंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छी तरह से मन लगाएं और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत में अपेक्षा के अनुसार सुधार दिखेगा।

मिथुन- आज पिछले कुछ दिनों से चल रही दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। विद्यार्थी आलस के कारण अपना समय बर्बाद करेंगे। साथी के साथ मधुर रिश्ते स्थापित होंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कर्क- आज अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त रह सकता है। परिवार और काम में तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। वर्तमान मौसम से बचाव रखें तथा उचित खानपान का सेवन करें।

सिंह- आज अपनी किसी गलत आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। ऑफिस में माहौल कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थियों को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। डायबिटीज के मरीज अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें।

कन्या- आज परिवार से संबंधित जो भी फैसला लेंगे, वह सही साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। दोस्तों के साथ बाहर जाने का प्लान बनाएंगे। दांतों से संबंधित कोई भी परेशानी नजरअंदाज न करें।

तुला- आज अनुभवी लोगों के साथ मिलकर कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार में कुछ अन्य काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। घर में संबंधियों की आवाजाही रहेगी और खुशनुमा माहौल बनेगा। इन्फेक्शन जैसी समस्या से परेशानी रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज अपने साहस से किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। संतान की गलत हरकतों की वजह से मन थोड़ा दुखी रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

धनु- आज व्यक्तिगत दिनचर्या के साथ-साथ सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपना योगदान देंगे। भूमि अथवा वाहन संबंधी ऋण लेने का प्लान भी बन सकता है। युवाओं को किसी कंपटीशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है।

मकर- आज व्यापर से संबंधित बेहतरीन परिस्थितियां बन रही हैं। नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम से शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए डॉक्टर की सहायता लें।

कुम्भ- वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम आज मिलने की सम्भावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी । दूसरों के मामले में दखल देना परेशानी का कारण बनेगा। वाई वादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें वरना नुकसान हो सकता है।

मीन- आज व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में टारगेट पूरा न करने के कारण अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। बच्चों की समस्या में उनका मार्गदर्शन करेंगे। शरीर में पानी की कमी के कारण थकान रहेगी।

Niyati Bhandari

Advertising