Tarot Card Rashifal (3rd April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2023 - 07:45 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_4image_07_43_495418476tarorashifal.jpg)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन बहुत प्रभावशाली रहने वाला है। अच्छे लोगों से संपर्क बनेंगे, कार्य में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी सही दिशा में प्रयास करते रहेंगे तो बेहतरीन सफलता मिलेगी। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, चोट लग सकती है।
वृषभ- प्रॉपर्टी से संबंधित सारी चिंताएं आज दूर हो जाएंगी। हर मसले का हल निकलेगा। शेयर और सट्टा-लॉटरी जैसे कामों से दूर रहें, नुकसान हो सकता है। प्रियजनों के साथ संबंधों में भावनात्मक मजबूती आएगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
मिथुन- आज अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे लेकिन काम पूरा न होने पर मन में थोड़ी सी बेचैनी होगी। नकारात्मकता को दूर करने के पूजा-पाठ का सहारा लेंगे। नींद न पूरी होने की वजह से आंखों में थोड़ा दर्द हो सकता है।
कर्क- आज मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। जिस कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसमें सफल होंगे। लेन-देन का कोई भी मामला हल्के में न लें। साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठाएंगे।
सिंह- आज काम का बोझ बढ़ता हुआ महसूस होगा लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। समाज सेवा संस्था के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें।
कन्या- आज कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेंगी, उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा। काम की व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परीक्षा के चलते, विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। जंक फूड से दूरी बनाये रखें।
तुला- आज अपनी अच्छी सोच की वजह से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। करियर को संवारने के लिए नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। परिवार के साथ किसी जरुरी विषय पर चर्चा करेंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
वृश्चिक- आज समय पक्ष में है, इसका फायदा उठाकर कठिन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। अटके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे। विदेश या किसी कंपनी से सम्बंधित काम में फायदा हो सकता है। अधिक शारीरिक मेहनत के बाद पैरों में दर्द हो सकता है।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जायेगा। घर के लिए किसी नई वस्तु की खरीदारी करेंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। छात्र करियर को संवारने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, ध्यान रखें।
मकर- आज अपने जीवन को सुधारने के लिए अन्य लोगों से मिली प्रेरणा का उपयोग करेंगे। करियर से संबंधित बड़ा अवसर जल्दी प्राप्त हो सकता है। कोई मांगलिक आयोजन की भी योजना बनेगी। परिवार के साथ शॉपिंग में उचित समय व्यतीत होगा।
कुम्भ- आज व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नए लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत पर ध्यान न देने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन- आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, मन में प्रसन्नता रहेगी। अपने से बड़ों की मदद करना अच्छा लगेगा, इस कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।