Tarot Card Rashifal (18th october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस राशि के जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आज दोपहर तक कर लें, इसके बाद परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ भी मध्यम रहेगी। अपना पैसा निवेश करने के लिए सही अवसरों की तलाश करें।

वृषभ- आज दिन अच्छा रहेगा मगर सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। प्रेम, व्यापार और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सूझ-बूझ से ही पैसों को खर्च करें। किसी अनजान से मदद मिलेगी, पेंडिंग पड़े काम पूरे होंगे। परिजनों का सहयोग निर्णय लेने में मदद करेगा।

मिथुन- आज के दिन इस राशि के जातकों की सेहत व लव लाइफ मध्यम चलेगी। व्यापार ठीक से चलता रहेगा मगर फिर भी कार्यक्षेत्र में थोड़ा डिस्टर्ब फील कर सकते हैं। ऐसे में इस समय विचलित होने से बचें। यकीन मानिए चीजें आपके पक्ष में ही होंगी। साथ ही ध्यान से पैसा खर्च करें।

कर्क- सेहत में सुधार होगा मगर प्रेम संबंधों में खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है। व्यापार भी सही से चलेगा। शॉपिंग पर जाने से पहले ही चीजों की लिस्ट बना लेना बेहतर रहेगा, इससे आप स्मार्ट खरीदार बन सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य सदस्य के साथ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

सिंह- वर्तमान समय को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है, सदुपयोग करें। युवा अपने भविष्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। घर में आपके कटु स्वभाव के कारण क्लेश का माहौल बन सकता है। सेहत पहले से बेहतर होगी मगर फिर भी स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

कन्या- व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान देंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में थोड़ी परेशानी आने के बावजूद भी सब कुछ सही से चलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। पैसों को ध्यान से खर्च करें ताकि त्योहारों के मौसम में कोई परेशानी न हो। सेहत कुछ गड़बड़ा सकती है।

तुला- आज परिस्थितियां जैसी भी रहें, आपको आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत बनने के योग बन रहे हैं। विदेश से संबंधित कोई भी काम सोच-समझ कर हैंडल करें। रिलेशनशिप से संबंधित तकलीफें खत्म होंगी। जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। सेहत की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज जोखिम भरे काम करने से बचें। कोर्ट-कचहरी के काम से राहत मिलेगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। पैसा सोच-समझ कर खर्च करें। दाम्पत्य जीवन और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

धनु- आज लेन-देन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। जॉब वालों की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार सही होने पर भी मुनाफे की स्पीड थोड़ी कम रहेगी। कुछ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। खाने-पीने का खास ध्यान रखें ताकि सेहत से जुड़ी कोई समस्या न हो।

मकर- आज मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। अगर आप अपने आर्थिक मामलों से परेशान हैं तो वो आज सुलझ सकते हैं। कोई गुड न्यूज मिलने के साथ ही रुठी खुशियां वापिस मिलने की संभावना है। कहीं बाहर खाना खाने की योजना बन रही है तो इसे स्थगित कर दें।

कुंभ- व्यापारिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा माना जाएगा लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। समय के अनुसार कार्य प्रणाली में परिवर्तन सकारात्मक प्रभाव देगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई रिस्क लेने से बचें। सेहत को सामान्य रखने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम करना अच्छा रहेगा।

मीन- आज पैसों का निवेश करने के लिए यह समय एकदम अनुकूल साबित होगा। बीते दिनों में परेशानी से गुजर रहे जातकों के अब अच्छे दिन आने को हैं। सेहत, व्यापार और प्रेम की स्थिति भी सही रहेगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News