Tarot Card Rashifal (12th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Dec 12, 2022 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए खास है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर मेहमान आने की संभावना है। अचानक हुए धन लाभ से आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। जो जातक नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, उन्हें उचित अवसर मिलने वाले हैं। मानसिक तनाव पूरी तरह से खत्म होगा।

वृष- आज का दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग परछाई की तरह हर पल आपके साथ रहेगा, जिसके चलते तमाम इच्छाएं पूरी होंगी। नया व्यापार शुरु करने में जो भी कानूनी अड़चने आ रही हैं, वे किसी दोस्त की मदद से दूर होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों में हल निकल सकता है।

मिथुन- आज परिस्थितियां आपके अनुसार अपना रुख रखेंगी। जिन कामों में अड़चने आ रही थी, उनका हल अपने आप निकलेगा। व्यापारियों की बात करें तो उन्हें अपनी ऊर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। परिवार से खास तोहफा मिलेगा। 

कर्क- आज खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। बड़े-बुजुर्गों की बातें बुरी लगेंगी लेकिन आगे चलकर फायदा करवाएंगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। रुका कार्य पूरा करने में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह- आज अपने स्वभिमान को अभिमान में न बदलने दें। दूसरों की बात सुनने और समझने की कोशिश करेंगे तो कोई नई बात पता लग सकती है। किसी काम में सफलता मिलने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छोटा-मोटा रोग होने के आसार हैं, नीम-हकीम के चक्कर में न पड़ें।

कन्या- आज दिन खुशी से भरा रहेगा और रात सुकून भरी रहेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। प्रेमियों के जीवन में मिठास बढ़ती दिखेगी। परिवार के साथ रेस्टोरेंट जाने का प्लाॅन बनाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को आज उनकी काबिलियत के लिए पुरस्कार मिलेगा।

तुला-आज सभी काम समय से पूरा कर लेंगे। साथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सेल्स का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।  

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज दिन खुशी से भरा रहेगा। कोई नई बात सीखने को मिलेगी। किसी मित्र की सलाह से किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे। विद्यार्थियों को करियर और बेहतर बनाने के मौके मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। भूमी अथवा वाहन में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु- आज का दिन सौभाग्यशाली रहेगा। किसी से खूबसूरत उपहार मिलेगा। पिता की सहायता अच्छे परिणाम देगी। व्यवसाय में निवेश बढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है। जॉब वालों के तबादले की बात चलेगी। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे।

मकर- आज का दिन इधर-उधर की बातों से दूर, ध्यान और अध्यात्म की ओर अधिक लगेगा। जीवनसाथी के साथ पहाड़ी स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। विद्यार्थियों को करियर चुनने के अच्छे आॉफर मिलेंगे। नए लक्ष्य को निर्धारित करेंगे। पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ- आज लवमेट्स एक-दूसरे का सम्मान करेंगे, रिश्ते में नयापन आएगा। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में प्रियजन की विशेष सहायता मिलेगी, जिससे काम आगे बढ़ेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

मीन- आज का दिन मनोरंजन के कामों में व्यतीत होगा। जिसस सकारातमकता बनी रहेगी। जिन लोगों को अभी-अभी नौकरी मिली है उनको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना होगा ताकि आपकी गलत छवि न बनें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानी आ सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising