Tarot Card Rashifal (6th october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Oct 06, 2022 - 08:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मेष राशि के लोग सफलता की ओर बढ़ते दिखेंगे। परिवार वालों से शुभ समाचार मिलेंगे। जिनका अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए रिश्ता आने के योग हैं। ऑफिस में आपकी बताई योजना से डील पक्की होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष- लक्ष्य हासिल करने के लिए दिन बेहद खास है, जो सोचेंगे वहीं पा लेंगे। युवा पीढ़ी कुछ नया कर दिखाने की ठानेगी। बात करें व्यापारियों की तो उनको आज नए मौके मिल सकते हैं लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मिथुन- सफलता के बेहद नजदीक हैं, आपका विवेक आप को सही दिशा में ले जा रहा है। हालांकि, संतान पक्ष की तरफ से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात है बिजनेस की तो रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा।

कर्क- जीवन में चल रही परेशानी से आज छुटकारा मिल सकता है। सभी कामों को बिना किसी विघ्न के पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। बात करें व्यवसाय की तो विरोधियों का डटकर सामना करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन सामान्य है।

सिंह- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा न करें। संतान सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग धार्मिक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। परिवार को लेकर खुशहाली भरा दिन व्यतीत करेंगे। छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों को नजर अंदाज न करें।

कन्या- इस राशि के जातकों को आज के दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई अपना पीठ पीछे वार कर सकता है। मनोरंंजन व्यापार को लेकर कोई योजना बनाएंगे। फैस्टिवल सीजन का आनंद लेंगे, अपनी चादर देखकर पैर पसारें। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

तुला- आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार में किसी दूर के रिश्तेदार का आना होगा। साथी के साथ छोटी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अवसर और चुनौतियों के लिए तैयार रहें। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले उसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। लालच में आने से बचें।  मन में चल रही उलझनों को समाप्त करना होगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।

धनु- आज का दिन अच्छा है। आपके द्वारा दिए गए सुझाव की सराहना की जाएगी। रोमांटिक डेट पर घूमने का प्लान बनाएंगे। बच्चे उच्च शिक्षा पाने के लिए विदेश जाने की जिद कर सकते हैं। साझेदारी में किए गए काम में लाभ मिल सकता है।

मकर- परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनेगा, जेब देख कर खर्च करें। नौकरी कर रहे जातकों की अधिकारियों से बहसबाजी होने की संभावना है। कारोबारियों के काम में विस्तार होगा, थकान महसूस करेंगे।

कुंभ- आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रहेगा। बहुत सारी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर रहेंगी। कही सुनी बातों पर यकीन न करें। रिश्तेदारों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। सिंगल के नए संबंध बनेंगे, जो भविष्य में जीवन भर साथ रहेंगे।

मीन- आज घर में माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कोई भी निर्णय बुद्धि व विवेक से लेकर खुद को मुकदर का सिकंदर बनाएंगे। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising