Tarot Card Rashifal (4th may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, May 04, 2023 - 10:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार को उचित समय दे पाने में सक्षम रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। बात करें बिजनेस वालों की तो भाग्य उनका साथ देगा, नई योजनाओं को अंजाम देने में सफलता मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।

वृष- हर तरह के दुख से निजात मिलेगी। जीवन में सकारत्मकता आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जिससे घर में खुशियों का आगमन होगा।  विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। नीम-हकीम के चक्कर में आ सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन मिलाजुला साबित होगा। जो लोग पुरानी बातों को लेकर बैठे हैं, वे आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। वरिष्ठ लोगों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर की सहायता से समय पर काम पूरा करने में कामयाबी मिलेगी।  

कर्क- आज का दिन कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। धन कमाने के अच्छे मौके हाथ से न जाने दें। वर्किंग महिलाओं को मनचाहे लोगों से सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़े काम आसानी से हल होंगे। जो लोग अभी बेरोजगार हैं, उन्हें नए अवसर मिल सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज रखें।

सिंह- आज का दिन उत्तम रहने वाला है। तन और मन को अत्यंत शांति मिलेगी। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। लंबे समय से बिछड़ा मित्र मिलेगा।

कन्या- किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में दूसरों के निर्णय को प्राथमिकता देंगे तो नुकसान हो सकता है। जहां तक बात है पारिवारिक मामलों की तो किसी भी प्रकार की बहस से दूर रहेंगे तो अच्छा होगा। दोपहर के बाद थकान महसूस हो सकती है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

तुला- आज जीवनसाथी को समय देंगे तो रिश्ता और गहरा होगा। अगर महिलाएं कोई नया काम शुरू करना चाहती हैं तो प्रॉफिटेबल रहेगा। वर्क प्लेस पर काम का बोझ बढ़ सकता है। कारोबार को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। बाहर खाना खाने या शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन चिंताओं से मुक्त रहेगा। बिंदास जीवन जिएंगे। पारिवारिक परेशानियों से राहत मिलेगी। ऑफिस में मन नहीं लगेगा। बिजनेसमैन को ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। सेहत का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

धनु- आज के दिन फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग इस बात का ख्याल रखें कि फाइल वर्क में कोई गलती न हो। कारोबारी कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले जांच कर लें। मनोरंजन के लिए घर वालों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा। सेहत सामान्य रहेगी।  

मकर- आज साथी के साथ अपनी पसंद की जगह पर जाएंगे। घर के कामों में अधिक पैसा खर्च होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर ज्यादा चिंता न करें, सेहत पर असर पड़ेगा। कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिलने के आसार हैं। जॉब वालों की काम पर तारीफ होगी।

कुंभ- घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए पार्टी का आयोजन करने की सोचेंगे। जो जातक अभी तक कुंवारे हैं, उनके लिए मनचाहा रिश्ता आने के योग हैं। बिजनेस में दुश्मन बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करेंगे। जॉब वाले मीठा बोलने वाले और दोस्तों से सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए योग करें।

मीन- आज का दिन बेहद ही फलदाई है। भविष्य में होने वाली एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को बोनस मिल सकता है। घर में खुशियां आएंगी। कोई खुशखबरी मिलेगी।

 

Niyati Bhandari

Advertising