Tarot Card Rashifal (23rd September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 07:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन उत्तम है। सभी काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर घर के वरिष्ठ सदस्य से उपहार मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय सारणी बनाने की आवश्यकता है। करियर को लेकर सही मार्गदर्शन मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृषभ- आज दिन सामान्य रहेगा। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा लेकिन खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी। खान-पान का ख्याल रखें।

मिथुन- आज का दिन अनुकूल रहेगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो ट्रांसफर होने की संभावना है। उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कुछ सहकर्मी काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। सेहत में सुधार होता दिखेगा।

कर्क- आज का अधिकतर दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।  मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

सिंह- आज यात्रा में समय व्यतीत होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। घर पर मेहमान आएंगे। वाहन खरीदने के लिए दिन उपयुक्त है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है।

कन्या- किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बनाएंगे और सफल भी होंगे। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आएंगे। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। युवाओं को किसी कंपनी से जॉब के लिए ई मेल आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। कपल्स का आपसी प्रेम और गहरा होगा।

तुला- व्यापार में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती दिखेगी। किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जाएंगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ रात को डिनर के लिए बाहर जाएंगे। फाइनेंस के मामले में सावधान रहें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। जॉब की तलाश कर रहे जातकों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आने की संभावना है। कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा।

धनु- आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा, किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार देने के बारे में सोचेंगे। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मकर- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि गुस्से पर काबू रखें। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छात्र जी-जान लगाकर पढ़ाई करेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ- आज का दिन कठिन रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। योग से सेहत में लाभ मिल सकता है।

मीन- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की बातों से लोग प्रभावित होंगे, जिससे सोच में सकारात्मकता आएगी। वर्किंग महिलाएं घर और परिवार को संतुलित रख कर चलने में कामयाब रहेंगी। थिएटर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News