Tarot Card Rashifal (22nd September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Sep 22, 2022 - 09:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। काम के सिलसिले में किसी विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिसके बाद घर व बाहर दोनों जगह लोगों को समय दे पाएंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा ऑफर मिलेगा।

वृषभ- आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। कर्ज देने से बचें। लव पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं, समय आपके अनूकुल है। स्वास्थ्य में जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं से निजात मिलेगी। जॉब करने वालों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन- आज का दिन धन संबंधित मामलों में उत्तम रहेगा। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होंगे और कुछ नए अवसर मिलने के चांस हैं। विनम्रता से बात कर लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में शत्रु जाल बिझाए बैठे हैं, सावधानी से कार्य करें। परिवार के साथ घुमने जाएंगे।

कर्क- आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक उलझनें भी समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कुछ नया कार्य शुरु करने की योजना बनेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नियमित रुप से खान-पान पर ध्यान दें।

सिंह- सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। शेयर बाजार में अटका हुआ धन वापस मिलने के आसार हैं। परिवार के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी अपने की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कन्या- आज का दिन फलदायक है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान द्वारा किए गए अच्छे काम से आपको गर्व महसूस होगा। मित्रों की मदद से किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में कठिन परिश्रम कर मनचाहा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे।

तुला- आज के दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से मन में चल रही समस्याओं को साझा करेंगे। धन उधार लेने में परेशानी आ सकती है। आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग अपनी किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज दिन चुनौतियों भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संपत्ति से संबंधित विवाद का नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा रिजल्ट मिलेगा। दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। बिजनेस में अच्छे मुनाफे से बंद पड़े कामों को गति मिलेगी।  नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने की बात चलेगी। छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह तरक्की पाने में सफल होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर- आज का दिन फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों की सभी परेशानियां खत्म होंगी। जॉब वालों को मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो के बीच का वाद विवाद समाप्त होगा। अपनी ऊर्जा बेकार के कामों में न लगाएं। सेहत में सुधार आएगा और जीवन में सकारात्मकता बनेगी।

कुुंभ- आज का दिन आपके सभी सपनों को पूरा करेगा। ऋण समाप्त होगा। नए कार्य को करने की योजना सफल होगी। युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर लक्ष्य की प्राप्ति आसानी से कर पाएंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का स्वागत करेंगे। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलेगा। 

मीन- आज का दिन उत्तम है। चुलबुले स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। रुपए-पैसों से जुड़े मामलों को लेकर किसी पर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, प्रेम और गहरा होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर से शिक्षा में आ रहे किसी वाद-विवाद को लेकर बातचीत करेंगे।

Niyati Bhandari

Advertising