Tarot Card Rashifal (20th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Sep 20, 2022 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मन आनंदित रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं उनको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अंत होगा। इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आने की संभावना है। धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा। 

वृष- आज आप चिंतामुक्त रहेंगे। जो लोग जूतों का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन शुभ है व आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अधिकारियों के सहयोग से हर काम संभव होगा। जो छात्र कॉमर्स फील्ड से हैं, उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा। शिक्षक भी आपसे खुश रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

मिथुन- आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग किसी नई डील में पैसा लगाने से पहले, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले। घर के कार्यों में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम है।

कर्क- आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुए काम बन जाएंगे। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन का सुख प्राप्त होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जो लोग लोहे का बिजनेस करते हैं, उनके व्यापार का विस्तार होगा। मुश्किलों का अंत होगा।

सिंह- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। जो लोग वकालत कर रहे हैं, उनको कोई बड़ा केस मिल सकता है। महिलाओं के घर के काम समय से पूरे हो जाएंगे, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कामों में सफलता मिलेगी। इस राशि के पत्रकारों को पदोन्नति भी मिल सकती है। जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उन्हें कोई बड़ा पद मिलने के आसार हैं। लोगों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। प्रेमियों के लिए दिन रिश्तों में मिठास लाने वाला रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं, वे किसी जमीन में पैसा लगा सकते हैं, लाभ होगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग बिजनेसमैन हैं, उन्हें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। लंबे समय से चल रही परेशानी खत्म होगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। लेन-देन में सावधानी बरतें। छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। बंधु-बांधवों के साथ आनंद में रहेंगे।

वृश्चिक- आपका दिन अच्छा रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग थियेटर और फिल्म लाइन में काम करते हैं, आज उन्हें नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। कुंवारों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनको उच्च अधिकारी से तारीफ मिलेगी। बच्चों के साथ शाम को खेलने में थोड़ा समय बिताएंगे।

धनु- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। जो लोग वकील हैं, उन्हें किसी पुराने केस में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग जमीन खरीदना चाहते हैं, उन्हें फायदे का सौदा मिलने वाला है। घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने की योजना बनेगी।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

मकर- आज का दिन अच्छा है। जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर है, उन्हें अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, समाज में उन्हें प्रसिद्धि मिलेगी। साथ ही बड़ी म्युजिक कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो दिन बहुत बढ़िया है, सफलता प्राप्त होगी। सेहत बढ़िया रहेगी।

कुंभ- आज का दिन सुनहरे अवसर लिए है। पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, ऑफिस में उन्हें सहयोगियों की मदद मिलेगी। डिजाइन-डेकोरेशन के कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं। लवमेट के लिए दिन काफी अच्छा है। जो युवक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिलेगी।

मीन- आज दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है। जो लोग लेखक हैं उनके विचारों का सम्मान होगा, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों की समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हर काम में पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। युवाओं को रोजगार की प्राप्ति होगी।

Niyati Bhandari

Advertising