Tarot Card Rashifal (19th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Sep 19, 2022 - 07:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किस्मत आपका साथ देगी। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनेंगे। घर के सभी काम समय रहते पूरे हो जाएंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से समाधान जरूर मिलेगा। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृषभ- आज का दिन सुनहरा रहेगा। किसी खास उपलब्धि की प्राप्ति जीवन में नया मोड़ लेकर आएगी। जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का प्रस्ताव आएगा। छात्रों को कम मेहनत का अधिक फल मिलेगा। लोग आपके स्वभाव से आकर्षित होंगे। दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे सेहत बेहतर रहेगी।

मिथुन- आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रहा तनाव खत्म होगा। अपनी सकारात्मक सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। इस राशि के मालिको को कईं बुकिंग एक साथ मिलेंगी। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। धन लाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। खुद को फिट महसूस करेंगे।

कर्क- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। शत्रु आपके नर्म स्वभाव का फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात संभलने की बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त बने रहेंगे।

सिंह- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। रिश्तेदारों से बात कर मन को संतुष्टि मिलेगी। सूझबूझ से सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर नौकरी कर रहे हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन को किसी सरकारी योजना में लगाएंगे। काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा।

कन्या- आज का दिन मिश्रित रूप से लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो वो समाप्त होगा। सामाजिक कामों में मन लगेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है।

तुला- आज दिन मिलाजुला रहेगा। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिससे परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जरूरी काम रुकेंगे। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज का दिन खास रहने वाला है। अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेंगे। घर में चल रही समस्याओं का अंत होगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पत्रकारों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु- आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। शांत मन से हर काम करेंगे। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। विरोधी पक्ष से भटकाने की कोशिश करेंगे, सतर्क रहें।

मकर- आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों पर दोस्तों से बातचीत करेंगे। नए विचारों पर काम करने से पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा।

कुंभ- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जाएगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग लाभकारी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन- आज का दिन शानदार है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। नए विचारों से आर्थिक तौर पर फायदा होगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जाएंगे। कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होती दिखेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा, उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising