Tarot Card Rashifal (15th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आप पूरा दिन खुश रहेंगे। टी.वी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर धार्मिक काम में सहयोग दे सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ अनजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई मनपसंद चीज गिफ्ट में मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको जिंदगी में नया मुकाम हासिल होगा। तरक्की के कई अच्छे मौके मिलेंगे। घर में किसी से बात करते समय वाणी पर संयम रखें। लवमेट के साथ कहीं लंच पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन शुभ रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। कपड़ों के व्यापारियों को धन लाभ होगा। घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम नहीं है। निवेश संबंधी कार्यों से बचें। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सेहत खराब होने की वजह से कुछ काम अधूरे रहेंगे। स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताएंगे।

कन्या राशि वालों बिज़नेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपको पार्टनर से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। दूर स्थान से शुभ और अनुकूल समाचार मिलेंगे। काम में सुस्ती के बावजूद आपका मूड खुश रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि वालों आज आपका दिन अधिक मेहनत करने वाला रहेगा। कोई बुजुर्ग आपको सही सलाह देगा। किसी भी काम के लिए पूरा कॉन्फिडेंस जरूरी है। ऋण लेना पड़ सकता है। आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। बच्चे मौज-मस्ती करेंगे।

मकर राशि वालों आप हर काम को व्यावहारिक तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। बच्चों का दिन मस्ती भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। बच्चों की गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान अवश्य दें। किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। नए बिजनेस का प्लान अभी स्थगित रखें। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। जीवन में सुखद व पॉजिटिव बदलाव आ सकता है। छात्रों को मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। महिलाएं आज घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

नीलम
8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News