Tarot Card Rashifal (10th March 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Mar 10, 2022 - 10:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज तकदीर साथ रहेगी। आपके बात करने के तरीको से लोगों को बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों की तरफ आकर्षित होंगे जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोलेंगे।

वृष: जो लोग टूर एंड ट्रैवल का बिजनेस करते हैं उनका दिन आज अच्छा बितेगा। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता बढ़ेगी।

मिथुन: आज दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा।

कर्क: अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो इससे काफी फायदा होगा। जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

सिंह: अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। 

कन्या: ठेकेदारों के लिए दिन धन लाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। जहां मुलाकात पुराने दोस्त से होगी। जिससे पुरानी यादे ताजा होंगी।

तुला: आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरूरत है, जिससे काम जल्द होंगे और संतुष्टि की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक: जो लोग सिंगिंग के शौकीन हैं उनके लिए दिन बेहतरीन है किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा।  जिससे करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही आज सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

धनु: आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। ऑफिस में बॉस काम से खुश होकर इनाम स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। हो सकता है कि प्रमोशन भी हो जाए। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। 

मकर: अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। फैब्रिकेटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब लगने की सम्भावना बन रही है। 

कुंभ: आज मन में नए- नए विचार आयेंगे। नए विचारों से आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। आप कुछ और नया करने के लिए सोच रहे हैं तो नया कौशल और तकनीक सीखने का प्रयास करें। 

मीन: जीवनसाथी का सहयोग आज कामों में कारगार साबित होगा। घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट साथ में लंच करने जायेंगे। जिससे रिश्तों में आ रही दूरियां समाप्त होंगी।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising