Tarot Card Rashifal (9th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Feb 09, 2022 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट फायदा दिलायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही करियर में सफलता हासिल होगी।

वृष: ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से उलझन में पड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से बचना चाहिए। कार्यों को पूरा करने में जूनियर की मदद मिलेगी।

मिथुन: आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में काम की तारीफ होगी। बॉस कुछ जरूरत की चीज उपहार स्वरूप देंगे। अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही किसी पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

सिंह: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त से फोन पर बात होगी। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट होने की सम्भावना है। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी।

कन्या: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे। आज बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा।

तुला: आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कार्यों में अधिक समय लग सकता है लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय कारगर साबित होगी।  

वृश्चिक: दूसरों के सामने बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। लवमेट्स को सरप्राइज मिलेगा। कुल मिलाकर दिन बेहतर रहेगा।

धनु: आज बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम के लिए वाह-वाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे।

मकर: किसी काम को पूरा करने के लिए दिमाग में कोई नया आइडिया आयेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

कुंभ: तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पूरे दिन मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा।

मीन: दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising