Tarot Card Rashifal (6th February 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Feb 06, 2022 - 09:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज दिन अच्छा रहने वाला है। कोई ऐसा काम पास आएगा, जिससे काफी धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा ज्यादा रहेगा।

वृष: आज सभी रुके हुए काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। लोग दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। दिन भी उम्दा बीतेगा।

मिथुन: आज दिन बेहतरीन रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्गों की राय माननी कारगर साबित होगी। साझेदारी के बिजनेस के लिए नया प्रपोज़ल मिलेगा।

कर्क: आज खुशी में चार चांद लगेंगे। विवाहित घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। कोई बड़ी डील फाइनल होगी, जिससे भविष्य में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं।

सिंह: आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए सुखद होगी। व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

कन्या: बॉस आज आपके कामों से प्रभावित होंगे, साथ ही सैलरी बढ़ाने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार के साथ भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे।

तुला: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस जाते समय कोई जरूरी फाइल आप भूल सकते हैं। बेहतर होगा कि पहले से अपने काम के प्रति सचेत रहें, आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक: आज मेहनत रंग लाएगी, साथ ही सफलता के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इससे आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

धनु: आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में किसी काम को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे। लेकिन किसी अनुभवी की मदद काम में मददगार साबित होगी।

मकर: आज दूसरों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

कुंभ: आज का दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जाएंगे, जहां बच्चे खूब मस्ती करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में बॉस किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे।

मीन: स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा, साथ ही जीवन में कुछ नए बदलाव आपके लिए फायदेमंद होंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising