Tarot Card Rashifal (23rd january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Jan 23, 2022 - 08:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। धन की आमदनी बुद्धि बल का प्रयोग करने पर ही होगी लेकिन क्रोध पर नियंत्रण न रहने के कारण स्वयं ही अपना नुकसान कर लेंगे। बुद्धि विवेक आज प्रखर रहेगा लेकिन फिर भी धन संबंधित कार्यो में निराशा ही मिलेगी।

वृष: अति आत्मविश्वास की भावना आज हानि करा सकती है। शत्रु राशि के लोगों से बच कर रहें, अपने कार्य निकालने के लिये आपको परेशानी में डाल सकते हैं। जोड़ो में दर्द अथवा पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

मिथुन: आज का दिन आपको मौन रहकर बिताने की सलाह है। किसी को भी बिना मांगे सलाह भूल कर भी न दें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। घर का माहौल छोटी सी बात पर उग्र होगा खासकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के प्रबल योग हैं। संतान अथवा अन्य अनैतिक कार्य इसका कारण बनेंगे।

कर्क: कार्यक्षेत्र पर जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाएंगे। उसी में हानि होगी। इसके विपरीत जहां से कोई उम्मीद नहीं रहेगी, वहां से खर्च चलाना पड़ेगा। संतान मनमानी करेगी, नजर बनाए रखें। सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान हानि भी हो सकती है। धन लाभ किसी न किसी रूप में अवश्य होगा लेकिन झंझटों के बाद ही। रक्त पित्त संबंधित शिकायत हो सकती है।

सिंह: आज के दिन अनिर्णय की स्थिती किसी भी कार्य को समय पर होने से रोकेगी। मेहनत करने के पक्ष में आज बिल्कुल नहीं रहेंगे। इसके विपरीत महत्वाकांक्षाएं सामर्थ्य से अधिक रहेंगी। आलस्य प्रमाद में कार्यो को आगे के लिये टालेंगे बाद में सर पर आने पर जो भी निर्णय लेंगे अधिकांश तह जल्दबाजी में ही होंगे जिससे कोई न कोई भूल होगी।

कन्या: काम धंधा सामान्य रहने पर भी अपनी ही गलतियों के कारण जिस लाभ के अधिकारी हैं, उससे वंचित रह जाएंगे। अविवाहितों को योग्य साथी मिलेगा लेकिन यहां भी असमंजस की स्थिति के कारण बात बिगड़ न जाये। इसके लिये आज निर्णय न लें तो ही बेहतर रहेगा। धन हाथ में नहीं रुकेगा। सेहत के ऊपर खर्च होगा।

तुला: आज के दिन आप व्यावहारिकता में संतोष का प्रदर्शन करेंगे लेकिन अंदर ही अंदर उथल-पुथल लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में भागदौड़ करने पर भी लाभ की जगह खर्च ही बढ़ेंगे। आज धन लाभ केवल धैर्य धारण करने पर ही हो सकेगा। जल्दबाजी में लिया निर्णय कोई नई मुसीबत न खड़ी कर दे, इसके लिये बाद में मिलने वाले परिणामों को ध्यान में रख कर ही कोई भी कार्य करें।

वृश्चिक: अनैतिक कार्यो में मन जल्दी से भटकेगा। आरम्भ में इसमें आनंद आएगा लेकिन बाद में परिणाम बुरे मिलेंगे। पिता अथवा पैतृक संबंधित कार्यो में नुकसान होने की संभावना है, देखभाल कर ही करें। भाई-बहनों से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। शरीर में तेज अथवा शक्ति की कमी अनुभव करेंगे।

धनु: आज आपका व्यक्तित्त्व निखरा हुआ रहेगा लेकिन स्वभाव में जिद और अकड़ रहने के कारण कोई भी आपसे अपने मन की बात बोलने से कतरायेगा। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा, फिर भी मन ही मन नौकरी व्यावसाय संबंधित तिकड़म लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाओं से धन लाभ होगा लेकिन भाग्य पक्ष कमजोर होने के कारण कुछ न कुछ कमी अनुभव करेंगे।

मकर: आज नए कार्य अनुबंध मिलने की सम्भावना है। धन धार्मिक अथवा परोपकार के कार्यो पर खर्च होगा। घर-परिवार में वातावरण असामान्य रहेगा। पत्नी की उम्मीदों का हनन करना महंगा पड़ सकता है। माता से भी संबंध में चंचलता आएगी। मूत्राशय संबंधित समस्या रहेगी।

कुंभ: आज पूर्व में की गई अपनी ही किसी गलती को लेकर शर्मिंदा होंगे। व्यावहारिकता की कमी और अहम की भावना आपसी संबंधों में खटास लाएगी। घर को छोड़ अन्य सभी जगह सम्मान में कमी का अनुभव करेंगे। किसी से भी बात करते समय हद पार न करें अन्यथा लोगों में आपके प्रति गलत धारणा बनेगी।

मीन: कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद जगेगी लेकिन अंत समय में निराशा में बदल जाएगी। लोग आपसे केवल अपना काम निकालने के लिये ही व्यवहार रखेंगे। खर्चों पर भी नियंत्रण रखें, भावुकता में आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे बाद में आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा। पति-पत्नी में थोड़ी बहुत कहासुनी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। जोड़ो में दुर्बलता महसूस करेंगे।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising