Tarot Card Rashifal (15th january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज कारोबार में लाभ ही लाभ होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज किसी से उपहार मिल सकता है।

वृष: घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाएंगे। सेहत के मामले में खुद को फीट महसूस करेंगे। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर सकते हैं।

मिथुन: आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क: जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कोई खास खुशखबरी मिलेगी। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे।

सिंह: आज दिन सामान्य रहेगा। आप पर काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीजों में लोगों से उलझने से बचना चाहिए।

कन्या: संतान से सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। कलाकारों को अच्छा फायदा हो सकता है। दिल से जुड़े मामलों में परेशानी बढ़ेगी।

तुला: आज दिन शानदार रहेगा। काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी। दूसरे लोगों की मदद भी मिलती रहेगी। आज यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे।

वृश्चिक: आज कोई नई बात सीखने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

धनु: आज कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। किसी काम में आज जीत हासिल होगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में सराहना होगी। किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा।

मकर: पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।

कुंभ: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग विरोध कर सकते हैं। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए।

मीन: प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में कोई नई सलाह मिलेगी। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कामों में बहुत हद तक सफलता मिलने के योग हैं।

नीलम

8847472411


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News