Tarot Card Rashifal (10th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Jan 10, 2022 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि आपका किसी मित्र से कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी सुधरेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। बाहरी खान-पान से परहेज रखना ही बेहतर होगा नहीं तो पेट संबंधित समस्याएं परेशानी दे सकती हैं।

वृष राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार व दोस्तों संग कुछ अच्छा वक्त बिताएंगे। छात्र अपनी किसी भी प्रतिभा के लिए पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालो दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सावधानी रखें क्योंकि दुर्घटना  होने का भय बना हुआ है। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।

कर्क राशि वाले जातकों का भाग्य आज साथ देगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि वालों का दिन आर्थिक तौर पर थोड़ा कमजोर होता दिख रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन आनंदमय होगा। संतान की तरफ से थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। परिवार में हो रहे किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले आज पूरा दिन परिवार के साथ मौज-मस्ती करेंगे। किसी क्लाइंट के जरिए बड़ा प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर तकरार होने के योग हैं। आज खरीदारी के भी जबरदस्त योग बन रहे हैं। सेहत में अचानक खराबी हो सकती है।

तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज धन लाभ के पूरे-पूरे योग बने हुए हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय मेडिटेशन अवश्य करें। जीवनसाथी का सहयोग व प्रेम भी आज भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज के दिन रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता लगने पर शांतिपूर्ण तरीके से समझाना उचित रहेगा। माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

धनु राशि वालों के परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। बात करें आर्थिक पक्ष की तो वह मजबूत होता दिख रहा है। दोस्ती के रिश्ते में खटास आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि वालो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस प्लान फलदायी हो सकते हैं। ऑफिस का माहौल खुशहाल रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट के योग दिख रहे हैं। दोस्ती के रिश्ते में खटास आ सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं । आज अपनी आर्थिक स्थिति से आप संतुष्ट रहेंगे। यदि आप कुछ खरीदारी करने जा रहे हैं तो जीवनसाथी से सलाह मशविरा करना ही बेहतर रहेगा। सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि वाले आज कागजी कामों को ध्यान से करें। नौकरीपेशा व्यक्ति सचेत रहें, ऑफिस में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising