Tarot Card Rashifal (4th january 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 09:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज दिन बढ़िया रहेगा। कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
वृष: आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन: आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग अच्छे व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे।
कर्क: लवमेट के साथ दिन बेहतर गुजरेगा। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
सिंह: आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यवसाय में फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी और आपको कार्य में सफलता भी हासिल होगी। किसी से वाद-विवाद करने से बचें।
कन्या: अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है।
तुला: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक: सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे। दुकानदारों के लिए आज का दिन अचानक धन-लाभ कराने वाला होगा।
धनु: आज दिन खुशनुमा रहेगा। जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नये प्लान बनाने की जरूरत है। आज किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे।
मकर: नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर व्यापार में धन लाभ करायेंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनायेंगे। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। लवमेट्स भावनाओं की कद्र करेंगे।
कुंभ: आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। इससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे।
मीन: आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आज दाम्पत्य जीवन में मीठी नोक–झोक बनी रहेगी, इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी बड़ी कठिनाई से उभरेंगे।
नीलम
8847472411
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

बिहार में दर्दनाक हादसाः पुल से नीचे गिरी बारातियों से भरी कार, झारखंड के 5 युवकों की मौत

ऐतिहासिक जीत के बाद श्रीकांत बोले- यह करियर की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि में से एक

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, एसआईटी ने लखनऊ से दबोचा आरोपी

आज का राशिफल 16 मई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा