Tarot Card Rashifal (29th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 09:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े वकील से अच्छी सलाह मिलेगी। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं।

वृष: किसी पहले से किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार में अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।

मिथुन: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाएंगे। अचानक घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, इससे दोस्ती और मजबूत होगी। बिजनेस की गति बढ़ेगी।

कर्क: स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे। पढ़ाई में और परिश्रम करने की आवश्यकता है।

सिंह: आज के दिन मन में नए-नए विचार आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी और आप उससे ढेर सारी बातें करेंगे। दिल की बात करने का सही अवसर है।

कन्या: आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी। जूनियर आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें।

वृश्चिक: आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में नन्हे मेहमान के आने का योग बन रहा है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों का कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। नौकरी में चल रही परेशानी कम होगी। बेहतरीन लोगों से संबंध स्थापित होंगे।
 
धनु: आज का दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में बदलाव करें। इस बदलाव से परिवार वाले प्रसन्न होंगे। कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नए अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा।

मकर: कई दिनों से चल रही उलझन को जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे, इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। अनुभवी लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। व्यापारिक समझौते सफल होंगे। करियर का ग्राफ बढ़ सकता है।

कुंभ: आज रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन अपनी सूझ-बूझ से उनको असफल कर देंगे। घर की किसी कन्या को बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

मीन: किसी बड़ी योजना को अंजाम देंगे साथ के लोग आपको बधाई भी देंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा। धन लाभ सामान्य रहेगा।

नीलम
8847472411

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News