Tarot Card Rashifal (27th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Nov 27, 2021 - 09:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज की बनायी हुई योजनायें काफी हद तक कामयाब होंगी। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए, जो आपसे कोई काम निकलवाना चाहते हों। ऑफिस में भी अपने काम से काम रखें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से आपको बचना चाहिए।

वृष: आज आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, इसका फायदा भी मिलेगा। लवमेट किसी अच्छी जगह पर घूमने का मन बनायेंगे। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। धन में वृद्धि होगी।

मिथुन: मन में नए-नए विचार आएंगे। आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ मिलकर सारी चीजें अच्छे से फाइनल करेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

कर्क: किसी काम को करने से पहले उसकी योजना बना लेना अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साइंस के स्टूडेंट्स किसी एग्जीबिशन के लिये तैयारी कर सकते हैं, आपकी तैयारियां सफल रहेंगी। प्रेम विवाह में सफलता के योग हैं।

सिंह: दिन बेहतरीन रहेगा। बच्चों की पढ़ाई के सिलसिले में किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। किसी काम से बाहर जाना पड़ेगा। बहुत दिनों से फंसे हुए किसी कार्य में पॉजिटिव रिस्पांस मिलेगा। जीवनसाथी आपकी हर तरह से मदद करेंगे।

कन्या: आज आपका मन शुभ समाचार से प्रसन्न होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

तुला: दिन की शुरुआत फाफी अच्छी रहेगी। सभी कार्य समय से पूरे होते जायेंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार में पड़े रहेंगे, बेहतर होगा अपने सीनियर की सलाह ले लें।

वृश्चिक: आज जीवनसाथी और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने में सफल होंगे। स्कूल में टीचर्स काम से खुश होंगे। सेहत के लिहाज से आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कहीं यात्रा के योग हैं। किसी राजनीतिक संगठन से लाभ मिलेगा।
 
धनु: आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान बनाना शुरू करेंगे, आगे चलकर इस प्लान का काफी फायदा भी होगा। आर्थिक रूप से दिन आपके फेवर में रहेगा। किसी काम के लिये एडवांस पेमेंट मिल सकती है।

मकर: आज कलाकारों की तारीफ होगी, साथ ही किसी क्लाइंट से अच्छा मुनाफा होगा। किसी महिला से धन लाभ होगा। कोई बड़ा फैसला करने में सक्षम होंगे। सम्बन्ध विच्छेद हो सकता है।

कुंभ : दिन फायदेमंद रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। आज किसी खास दोस्त से मदद भी मिलेगी। विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अच्छे व्यवहार से परिवार के लोग बहुत खुश होंगे। कारोबार से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मीन: आज किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तों में और मधुरता आयेगी। समय पर काम निबटाने से स्ट्रेस कम होगा।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising