Tarot Card Rashifal (24th November 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Nov 24, 2021 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज का दिन शानदार रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत से अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आसपास के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा।

वृष: आज किसी बड़े अधिकारी से सम्पर्क होगा, जो भविष्य में कार्यों में मदद करेगा। कला से जुड़ें लोगों की समाज में प्रशंसा होगी। आज किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे।

मिथुन: आज ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होते जायेंगे। 

कर्क: परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाह-वाही मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

सिंह: आज पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोई अनजान व्यक्ति मूड ख़राब कर सकता है लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकात अब आपके लिए फायदेमंद होंगी। 

कन्या: किसी नए काम की शुरुआत करने पर परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। घर बनाने या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ेगी।

तुला: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन सहकर्मियों की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। आज ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचना चाहिए। खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

वृश्चिक: आज परिवार के लोगों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। घर में पार्टी का माहौल होगा। बच्चे की कोई बड़ी जिद पूरी करेंगे। छात्रों को आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

धनु: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम से बड़ा फायदा होगा। घरेलू कार्यों में भाई का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नवविवाहित किसी अच्छी जगह पर पिकनिक मनाने का प्लान बनाएंगे। आज जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिलेगा।

मकर: आज उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे मुलाकात कभी-कभी ही होती है। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। 

कुंभ: आज का दिन बढ़िया रहेगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। 

मीन: बिल्डर्स को आज नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को मिलेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

Niyati Bhandari

Advertising