Tarot Card Rashifal (23rd November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 09:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज सारा दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। व्यापार के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है।

वृषभ: महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आस-पास चहल-पहल रहेगी लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। एक साथ कईं काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

मिथुन: चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कर्क: दिन की शुरुआत जरूरी कामों में व्यस्त रहने में बीतेगी। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पार्टी का मूड भी बन सकता है।

सिंह: किसी भी काम को करते समय अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या: कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लेन-देन के मामलों में भी सफलता मिलेगी।

तुला: आज किसी नए काम की शुरुआत करने पर परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से मन को राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक:  मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। व्यापार में नई योजनाएं सफल होती दिखाई देंगी।
 
धनु: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेंगे।

मकर: आज करियर से रिलेटेड कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। किसी काम में संतुलन बनाकर चलने से वो समय से पहले पूरा होगा। कोई खास दोस्त आपसे मिलने आपके घर आएगा।

कुंभ: आज किसी व्यक्ति से उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है।

मीन: किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।

नीलम
8847472411

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News