Tarot Card Rashifal (30th october 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Saturday, Oct 30, 2021 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। कम बोलें अच्छा बोलें।

वृषभ: लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है।

मिथुन: नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। धोखा होने की आशंका के बीच संभल कर रहें। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है।

कर्क : आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं लेकिन मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, ऐसे में इष्ट बल मजबूत रखें। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह : दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के बीच लाभ के योग हैं । शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस के रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कन्या : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। सतर्क रहें, आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं। विवाद से बचें। बच्चोंं के विवाह की चिंता रहेगी।

तुला: अपनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है।

वृश्चिक : कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। पारिवारिक क्लेश से बचें।

धनु : पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यावसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।

मकर : व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें।

कुंभ : कार्यसिद्धि के बीच कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मीन: नए दोस्त बनेंगे। परिवार में चिंता और तनाव के बीच कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी में हानि से बचें।

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising