Tarot Card Rashifal (25th october 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Monday, Oct 25, 2021 - 09:28 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेगा। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे।
वृष: आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। माता से अकारण वाक युद्ध होगा।
मिथुन: नए दोस्त बनेंगे, साथ ही उचित होगा कि जल्दबाजी में हानि से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर विवाद से बचें।
कर्क: धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच कार्यसिद्धि होगी। थकान के चलते चिंता और तनाव रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे।
सिंह: व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर में पूछ-परख रहेगी। अपने आप को संभालते हुए, संगती बदलें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
कन्या: पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी।
तुला: आकस्मिक किसी बड़े खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।
वृश्चिक: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। संतान का ध्यान रखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
धनु: परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्म-सम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।
मकर: कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रखें, कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
कुंभ: निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
मीन: आज हर वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव संभव है।
नीलम
8847472411