Tarot Card Rashifal (29th September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Sep 29, 2021 - 09:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ सकते हैं। किसी के बारे में ज्यादा सोचकर तनाव लेना ठीक नहीं है। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से बचें।
शुभ अंक: 9

वृष: क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा।
शुभ अंक: 5

मिथुन: कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में लेकर चलें। कुसंगति हानिकर रहेगी। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें।
शुभ अंक: 4

कर्क: बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।
शुभ अंक: 3

सिंह: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
शुभ अंक: 2

कन्या: सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें तो लाभ होगा। घर की साफ़-सफ़ाई करने में समय बितेगा। अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।
शुभ अंक: 1

तुला
आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।
शुभ अंक: 7

वृश्चिक: अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। कुसंगति से हानि होगी।
शुभ अंक: 8

धनु: कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होंगे। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल होगी। विवाद न करें।
शुभ अंक: 9

मकर: अपने वाक्चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।
शुभ अंक: 4

कुंभ : व्यवसाय में लाभ हो सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें।
शुभ अंक: 7

मीन : व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। पीड़ा रहने के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ अंक:  6

नीलम
8847472411

Niyati Bhandari

Advertising