Tarot Card Rashifal (21st September 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Sep 21, 2021 - 10:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
शुभ अंक: 9

वृषभ: शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें। भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
शुभ अंक: 2

मिथुन: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
शुभ अंक: 5

कर्क: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
शुभ अंक: 2

सिंह: रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें। सन्तान से मतभेद होगा।
शुभ अंक: 1

कन्या: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा।
शुभ अंक: 4

तुला: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार के विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9

वृश्चिक: नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। पारिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी।
शुभ अंक: 2

धनु: परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। संतान सुख मिलेगा। अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। माता-पिता से अनबन संभव है।
शुभ अंक: 3

मकर: दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रियजन को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित रोग सम्भव है।
शुभ अंक: 4

कुंभ: परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा, प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
शुभ अंक: 6

मीन: कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
शुभ अंक: 7

नीलम
neelamkataria0012 @ gmail.com
 

Niyati Bhandari

Advertising