Tarot Card Rashifal (17th september): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Sunday, Sep 17, 2023 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। उन्नति होगी। नए दोस्त बनेंगे। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। असहाय लोगों की मदद करें।  
शुभ रंग: सफेद।

वृषभ : कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। उचित होगा थोड़ा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस लग सकती है।
शुभ रंग: लाल।

मिथुन: दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म को भी दें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। सतर्क रहें अन्यथा दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है।
शुभ रंग: गुलाबी।

कर्क : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम।

सिंह: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वजा अर्पण करें। विजय होगी।
शुभ रंग: पीला।

कन्या: कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं।
शुभ रंग: गुलाबी।

तुला : आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला।

वृश्चिक : सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों की राय लें।
शुभ रंग: भुरा।

धनु : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। उचित होगा कि दिनचर्या को बदलें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। व्यय वृद्धि सम्भव है। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें।
शुभ रंग: संतरी।

मकर : रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। अपने कपड़े और रहन-सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं।
शुभ रंग: हरा।

कुंभ: लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ रंग: पीला

मीन : राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: लाल

 

Niyati Bhandari

Advertising