Tarot Card Rashifal (3rd September 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Friday, Sep 03, 2021 - 08:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष- मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ रंग: नीला।

वृषभ- कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में निरर्थक बातें सोचते हैं।
शुभ रंग: ऑरेंज।

मिथुन- दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आयेगा।
शुभ रंग: हरा।

कर्क- अपने निजी संबंधो में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: पीला।

सिंह- अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: लाल

कन्या- राजनीतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।
शुभ रंग: गुलाबी।

तुला- काम को समय पर करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी।

वृश्चिक- किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूंढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।
शुभ रंग: क्रीम।

धनु- परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
शुभ रंग: केसरिया।

मकर- कारोबार विस्तार की रूप रेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव हैं। निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं तो बेहतर होगा समझ से काम लें।
शुभ रंग: नीला।

कुम्भ- व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है। शिव जी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।
शुभ रंग: काला।

मीन- पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। समय अनुकूल है।
शुभ रंग: जामुनी।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising