Tarot Card Rashifal (11th august 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Aug 11, 2021 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: धन के प्रति सर्तक रहें। निवेश में जोखिम न उठाएं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। भाई-बहन से जुड़ी समस्या बनी रहेगी।
उपाय: हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें।

वृष: आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार के बीच पुराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें।
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को भोजन कराएं।

मिथुन: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है।
उपाय : महिला मित्र को रुमाल भेंट करें।

कर्क: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। रिश्ते पहले से भी मधुर होंगे।
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

सिंह: रुके कार्यों में गति आएगी लेकिन किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: कुम्हड़ा मन्दिर में चढ़ाएं।

कन्या: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: दही से स्नान करें।

तुला: अपने आप पर विश्वास रखें, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य के चलते नुकासान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना के बीच व्यय बढ़ेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ आशानुरूप नहीं होगा।
उपाय: हरी चूड़ियां दान करें।

वृश्चिक: आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा बितेगा। व्यापार में धन निवेष में वृद्धि होगी। किसी असहाय की सहायता आपको मन की शांति प्रदान करेगी। पारिवारिक समस्याओं से हट कर कैरियर को आगे बढ़ाएं।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर में दूध चढ़ाएं।

धनु: समय श्रेष्ठ है। आपके ज़रूरी कार्य आज हो सकते हैं। ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करें। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा। कोई दुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। अपनों से वियोग हो सकता है।
उपाय: चुना चलते पानी में प्रवाहित करें।

मकर : आज अभी नहीं तो कभी नहीं का वाक्य याद रखें। समय रहते संभल जाएं, तो ही लाभ होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे।
उपाय : हल्दी का तिलक लगाएं।

कुंभ: सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। भूमि-भवन के सौदे आज हो सकते हैं। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा। खर्च बढ़ेंगे। सेहत में सुधार होगा।
उपाय: मोर पंख पास रखें।

मीन: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार और नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।
उपाय: हाथी को केला खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising