Tarot Card Rashifal (26th july 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Monday, Jul 26, 2021 - 08:00 AM (IST)
मेष: विशेष कार्य के होने से खुशी होगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। किसी बड़े निवेश की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।
उपाय- लाल सूत्र पीपल को लपेटें।
वृषभ: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। भय, पीड़ा, चिंता और तनाव रहेंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न होगा।
उपाय: घर के मुख्य द्वार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।
मिथुन: रुके कार्यों में गति आएगी लेकिन किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
उपाय: कुम्हड़ा मन्दिर में चढ़ाएं।
कर्क: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव है। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय: अलसी किसी युवक को दान करें।
सिंह: कार्य के प्रति दृढ़ता आपको आज कार्य में अनुकूल सफलता दिला सकती है। नौकरी में तबादला और पदोन्नति के योग हैं। विरोध संभव। आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
उपाय: राम नाम का 108 बार जाप करें।
कन्या: नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। परिवार के खिलाफ जाने की संभावना के बीच पैर में चोट लग सकती है।
उपाय: पक्षियों को बाजरा डालें।
तुला: आज ग्रह अनुकूल होने से चलते कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धन खर्च जितना होगा उतना आ भी जाएगा।
उपाय: खिलौने किसी बच्चे को भेंट करें।
वृश्चिक: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक्चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी हर आज्ञा मानेंगे।
उपाय: क्रीम कमीज़ पहनें।
धनु: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव है। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में पैसा भी खर्च होगा। आय से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
उपाय: लाल रंग की मौली अपने पिता को बांधें।
मकर: राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। घर में साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। धन की आवक ठीक रहेगी।
उपाय: नारंगी रुमाल पास रखें।
कुंभ: आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें।
उपाय: नीले रंग की चादर दान करें।
मीन: पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: नाशपती दान करें।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com