Tarot Card Rashifal (24th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 09:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। मन से काम करने पर इच्छित लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। खामोशी की बजाय अपनी बात रखें, गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी। परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।
उपाय: सकारात्मकता के लिए लोबान का धुआं घर में करें।

वृष: कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। कारोबारी यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी |
उपाय: भगवान कृष्ण को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

मिथुन: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। कारोबार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय: हरे रंग की चुनरी कन्या को दें।

कर्क: समय अच्छा रहेगा, युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे। मेहनत से जीवन में सफलता पाएंगे।
उपाय: मूली दान करें।

सिंह: आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

कन्या: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।
उपाय: मन्दिर में पुष्प माला चढ़ाएं।

तुला: आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। पारिवारिक क्लेश होगा।
उपाय: मूली अपंग व्यक्तियों को दान करें।

वृश्चिक : आज पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन का व्यवसाय करने वालों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
उपाय: छुआरे मंदिर चढ़ाएं।

धनु: व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर, पूछ-परख रहेगी। अपने आपको संभाले संगती बदलें। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।
उपाय: ठाकुर जी को लड्डू चढ़ाएं।

मकर: समय अनुकूल नहीं है। कारोबार में मंदी की वजह परेशानी का कारण बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान के बीच चिंता और तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ : आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए दोस्त बनने के साथ ही परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में हानि होने की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

मीन: राजकीय बाधा दूर होगी। आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेग।
उपाय: गौ माता को पालक चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News