Tarot Card Rashifal (23rd September 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, Sep 23, 2021 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
उपाय: हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।

वृषभ: किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।
उपाय: श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें।

मिथुन: अपने संबंधों के प्रति लापरवाह न बनें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।
उपाय: माता पार्वती को इत्र चढ़ाएं।

कर्क: नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: तिल का दान करें।

सिंह: समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
उपाय: विष्णु जी के नामों का जाप करें।

कन्या: समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा पढ़ें।

तुला: व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
उपाय: माता लक्ष्मी का पूजन करें।

वृश्चिक: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कर करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ-परख बढे़ेगी।
उपाय: श्री राम चरित्र मानस का पाठ करें।

धनु: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
उपाय: पीपल की सेवा करें।

मकर: सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। आज साहस और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

कुंभ: व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्रों का जाप करें।

मीन: आपकी दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय: गुरु मंत्र का जाप करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising