Tarot Card Rashifal (20th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Jul 20, 2021 - 09:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अपनी भूलने की आदत के कारण आप को अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा।
उपाय: गुड़ का दान करें।

वृषभ: किसी भी कीमत पर अपना रूका काम करवाने की जिद रहेगी। खर्च की अधिकता से अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा।
उपाय: वस्त्र दान करें।

मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। किसी बड़े संत-साधुओं का सानिध्य मिलेगा। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा।
उपाय: गौ सेवा करें।

कर्क: दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजानिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।
उपाय: दूध धर्म स्थान में चढ़ाएं।

सिंह : अपने आप को सही साबित करना होगा। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: गायत्री चालीसा पढ़ें।

कन्या: अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें। परिवार में विवाद से बचें। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: बच्चों को उपहार दें।

तुला: आप की मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग के चलते कारोबार, निवेश-नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। आप में से कुछ को अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।
उपाय: इत्र दाएं कंधे पर लगाएं।

वृश्चिक: दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक लाभ होगा लेकिन संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं।
उपाय: पुष्प माला विष्णु जी को चढ़ाएं।

धनु: मित्रों की मदद से काम पूरे होंगे। राजनीति में आप का कद बड़ सकता है। परिश्रम होगा। अपनी मानसिकता से नकारात्मक को दूर करें। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
उपाय: मीठे चावल मन्दिर में चढ़ाएं।

मकर: अपने कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम करें। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चनें आएंगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें। आपके अपनों द्वारा कार्यों में अवरोध सम्भव है।
उपाय: गुरु सेवा करें।

कुंभ: नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों द्वारा आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा सकता है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय: कीकर की दातुन करें।

मीन: धनलाभ होगा। शुभ समा‍चार मिलेंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। चोरी आदि से हानि की संभावाना के बीच चिंता और तनाव सताएंगे। अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाएं।
उपाय: जामुन के पेड़ को सरसों का तेल डालें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
 

Niyati Bhandari

Advertising