Tarot Card Rashifal (21st February 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Monday, Feb 21, 2022 - 09:04 AM (IST)
मेष: कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने के बीच धन लाभ भी होगा। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी होगा।
उपाय: भगवद गीता का उपदेश पढ़ें।
वृषभ : किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा।
उपाय: सरस्वती पूजा करें।
मिथुन: निवेश से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। ध्यान रखें, आपके एक गलती से बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है।
उपाय: गणेश जी को केले चढ़ाएं।
कर्क : कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। ध्यान रहे, कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है।
उपाय: कुल देवी की पूजा करें।
सिंह : परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्म सम्मान बढ़ेगा। शत्रु परास्त होंगे। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी। आपके अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें।
उपाय: सूर्य नमस्कार करें।
कन्या : अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।
उपाय: राधा कृष्ण को फूल चढ़ाएं।
तुला: व्यापार में कोई झटका लग सकता है, सावधान रहें। आज अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। परिवारिक क्लेश होगा।
उपाय: नील चलते पानी में बहाए।
वृश्चिक: आज पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन का व्यवसाय करने वालों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा।
उपाय: इत्र लगा कर घर से निकलें।
धनु : व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। अपने आपको संभालें, संगती बदलें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।
उपाय: विद्या की सामग्री बच्चों को दें।
मकर : समय अनुकूल नहीं है। कारोबार में मंदी की वजह परेशानी का कारण बनेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। थकान के बीच चिंता और तनाव बढ़ेगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी।
उपाय: सरसों का तेल दान करें।
कुंभ: आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। नए दोस्त बनने के साथ ही परिवार में चिंता और तनाव का माहौल रहेगा। जल्दबाजी में हानि होने की संभावना है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें।
उपाय: जलेबी कुएं में गिराएं।
मीन: राजकीय बाधा दूर होगी। आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
उपाय: सफेद तिल दान करें।
नीलम
8847472411