Tarot Card Rashifal (29th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Tuesday, Jun 29, 2021 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: पुरानी बातों भूलकर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: भूरे रंग का वस्त्र न पहनें।

वृष: विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। 
उपाय: गुलाबी वस्त्र पहनें।

मिथुन: शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। आगे बढ़ना है तो आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आज न्याय पक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: नीली पोशाक किसी सफाईकर्मी को दें।

कर्क: सम्बन्ध मजबूत होंगे। संतान से विवाद संभव है। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नई योजनाएं बनाई जाएंगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। 
उपाय: सफेद साफा अपने गुरु को भेंट करें।

सिंह: प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर आज मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी।
उपाय: पीले वस्त्र धारण करें।

कन्या: दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं। व्यापार में चिंता बनी रहेगी। पदोन्नति में विलम्ब होगा। 
उपाय: हरी झंडी किसी दरगाह के बाहर लगाएं।

तुला: क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी आपको आगे बढ़ने से रोक रही है। व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। 
उपाय: नीले रंग की चादर दान करें।

वृश्चिक: राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। भवन-भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। घर में साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। धन की आवक ठीक रहेगी। 
उपाय: नारंगी रुमाल पास रखें।

धनु: लम्बे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज से मुक्ति संभव है। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में पैसा भी खर्च होगा। आय से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

उपाय: लाल रंग की मौली अपने पिता को बांधें।

मकर: क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। वाहन सुख संभव है। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक्य चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे। लोग आपकी हर आज्ञा मानेंगे। 
उपाय: क्रीम कमीज़ पहनें।

कुंभ: अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक न होने के साथ ही पूंजी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। कईं दिनों से आप जिस काम के बारे में सोच रहे थे, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हुए हैं, उचित होगा दूसरो को भी मौका दें। 
उपाय: पीली पगड़ी पहनें।

मीन: जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। 
उपाय: गुलाबी इत्र लगाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising