Tarot Card Rashifal (16th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Wednesday, Jun 16, 2021 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातक अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। वहीं आज का दिन खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए भी श्रेष्ठ रहने की संभावना है। यात्रा से लाभ संभव है।
उपाय: दो मुट्ठी चीनी छत पर बिखेर दें।

वृष: वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। जरा सी गलती के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना आगे बढ़ने में सहायक होगी। दूसरों को बदलने की कोशिश करने से अच्छा है अपनी सोच को बदलें।
उपाय: बर्फी दान करें।

मिथुन: पूंजी निवेश से लाभ की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज का दिन राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज कोई भी गलती नुक्सान का कारण बन सकती है।
उपाय: तिल और गुड़ दान करें।

कर्क: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता को छोड़ना हितकारी रहेगा। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
उपाय: गंगा जल से स्नान करें।

सिंह: आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी। दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास करने से बचें।
उपाय: चरी का दान करें।

कन्या: अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
उपाय: बच्चों को इमली के गोले दें।

तुला: पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
उपाय: थोड़ा सा नील गंदी नाली में बहा दें।

वृश्चिक: नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वहीं निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
उपाय: केसर का दूध मित्रों को पिलाएं।

धनु: घर-गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। मानसिक शांति की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
उपाय: तांबे के बर्तन प्रयोग में लाएं।

मकर: आज व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे।
उपाय: अनार के पौधे पर दही डालें।

कुंभ: व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए।
उपाय: मूली दान करें।

मीन: आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

Niyati Bhandari

Advertising