Tarot Card Rashifal (14th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Jun 14, 2021 - 09:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की चिंता रहेगी। 
उपाय: ब्राह्मण को दक्षिणा दें।

वृषभ: शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश से लाभ होगा लेकिन साथ ही भविष्य की चिंता भी रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे। 
उपाय: रोटी किसी गरीब को दान करें।

मिथुन: नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। 
उपाय : महिला मित्र को रुमाल भेंट करें।

कर्क: अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। 
उपाय: पीली सरसों दान करें।

सिंह: धन के प्रति सर्तक रहें। निवेश में जोखिम न उठाएं। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। भाई-बहन से जुड़ी समस्या बनी रहेगी। 
उपाय: हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें।

कन्या: दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट सम्बंधित रोग हो सकते हैं। प्रियजनों को मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। 
उपाय: किन्नरों को गुलाबी चुनरी भेंट करें।

तुला: नया वाहन अथवा मशीनरी पर धन खर्च होगा। पारिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 
उपाय: कच्चे दूध का तिलक करें।

वृश्चिक: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। 
उपाय: मीठा जल यात्रियों को पिलाएं।

धनु: अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता-पिता से अनबन सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: दही से स्नान करें।

मकर: अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज व तिलहन के निवेश के साथ ही नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ: अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें। सन्तान से मतभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा। रिश्ते पहले से भी मधुर होंगे। 
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

मीन: समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा। 
उपाय: दलिया जल प्रवाह करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising