Tarot Card Rashifal (7th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, Jun 07, 2021 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। कम बोलें, अच्छा बोलें। धन संचय करना सही निर्णय होगा। 
उपाय: पक्षिओं को बाजरा डालें।

वृष: दिनचर्या नियंत्रित रखें। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें । 
उपाय: भोजन भीखारी को दें।

मिथुन: कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
उपाय: कार्तिकेय जी को मोर पंख अर्पित करें।

कर्क: आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्य के तरीकों में सुधार लाएं। नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
उपाय: पीली कौड़िया जल प्रवाह करें।

सिंह: दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों। नए आवास के योग बन रहे हैं। जल्द ही समय बदलेगा। 
उपाय: छोटी कन्याओं को दूध दान करें।

कन्या: यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। 
उपाय: रस वाले फल दान करें।

तुला: अपने आप पर विश्वास रखें, न कि दूसरों के भरोसे रहें। आलस्य के चलते नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना के बीच व्यय बढ़ेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ आशानुरूप नहीं होगा। 
उपाय: हरी चूड़ियां दान करें।

वृश्चिक: व्यापार में लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा। हर मुश्किल कार्य को मुमकिन बनाएं। स्वयं के व्यवहार को बदलें। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। 
उपाय: दो इलायची के जोड़े शिव पार्वती को चढ़ाएं।

धनु: मन प्रसन्न रहेगा, योग्यता के अनुसार बेहतर प्रस्ताव प्राप्त होगे। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी योजना बनाएं। शारीरिक पीड़ा के चलते परेशान रहेंगे। 
उपाय: गुरु के चरण स्पर्श करें।

मकर: सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। 
उपाय: काले कीड़ों की त्रिचोली डालें।

कुंभ: जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। 
उपाय: हरी मूंग पक्षियों को डालें।

मीन: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।
उपाय: हाथी को केला खिलाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising