Tarot Card Rashifal (28th october 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
Thursday, Oct 28, 2021 - 09:35 AM (IST)
मेष: करियर में उन्नति प्रद प्रस्ताव मिलेंगे। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।
उपाय: मखानों की आहुति अग्नि में डालें।
वृष: परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। किसी नए कार्य में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।
उपाय: हल्दी की गांठों की माला अपने इष्ट को चढ़ाएं।
मिथुन: यश कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैंं। शत्रु सक्रिय होंगे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
उपाय : सतरंगी वस्त्र धारण करें।
कर्क: तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिज़नों से संबंध अच्छे होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है, पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
उपाय: पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।
सिंह: समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं।
उपाय: मीठा दूध राहगीर को दान दें।
कन्या: कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक क्लेश होगा। जल्दबाजी से हानि संभव है।
उपाय: गणेश जी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं।
तुला: समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे। कामकाज में तरक्की मिलेगी।
उपाय: सफेद घोड़े का चित्र उत्तर दिशा में लगाएं।
वृश्चिक: कार्य विस्तार के योग हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं, ऐसे में अधिकारी से विवाद हो सकता है। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।
उपाय: सूखे मेवे का दान करें।
धनु: कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें। परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
उपाय: रुद्राक्ष की माला पर शिव जी के मन्त्रों का जाप करें।
मकर: धन कोष में वृद्धि की संभावना के बीच शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आप के साथ धोखा हो सकता है। पिता के साथ वाद-विवाद संभव है।
उपाय: ग्रे रंग से परहेज़ करें।
कुंभ: आमदानी के नए रास्ते खुलने की संभावना के बीच बीमारी में पैसा लगेगा। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे।
उपाय: पतंग बच्चों को उपहार में दें।
मीन: जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। गुस्से पर कंट्रोल करना पड़ेगा।
उपाय: हनुमान जी को शहद चढ़ाएं।
नीलम
8847472411