Tarot Card Rashifal (13th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Thursday, May 13, 2021 - 06:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापार के नज़रिए से आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा परन्तु नौकरी की तलाश में हैं तो आप अभी कुछ देर और इंतजार करना पड़ेगा। धन की आई चलाई बनी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद कम होंगे।
उपाय: बरगद को मीठा दूध चढ़ाएं।

वृष: लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। सरकारी काम में थोड़ी प्रोग्रेस मिलती नज़र आ रही है। परिवार में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आयु से छोटे लोगों का साथ मिलेगा।
उपाय: कपूर धर्म स्थान पर जलाएं।

मिथुन: आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में आत्मनिर्भर होने के योग हैं। नौकरी में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक सामान्य रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई दुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय: रोटी और अचार सफाई कर्मचारियों को दान करें।

कर्क: संतान के विवाह में अच्छी स्थिती बनती दिख रही है। सुयोग्य वर मिलने के अच्छे योग हैं। पैसे का उधार न करें। पिता के किसी मित्र की सहायता से कोई विशेष काम बन सकता है। आपकी मेहनत का फल शीघ्र ही मिलेगा।
उपाय: आम का दान किसी वृद्ध स्त्री को करें।

सिंह: स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें बढ़ सकती हैं। पैसे का व्यय बढ़ेगा। कामकाज में तरक्की मिलेगी। रिश्तों में अविश्वास की स्थिति देखी जा सकती है। अपेक्षा के अनुरूप व्यापार में लाभ मिलेगा।
उपाय: सफेद फूलों की माला विष्णु जी को चढ़ाएं।

कन्या: व्यवसाय में अवरोध उत्पन्न होते दिख रहे हैं। सेहत के मामलों में विशेष सतर्क रहने की ज़रूरत है। किसी प्रकार का धोखा मिलने के भी योग हैं। किसी नई कंपनी से व्यापार की शुरुआत सोच-समझ कर करें।
उपाय: सूखा नारियल पानी में प्रवाहित करें।

तुला: रिश्तों में दुराव बढ़ सकता है। मनचाहे साथी की तलाश जारी रहेगी। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ही किसी बड़े निवेश की योजना बनाएं।
उपाय: सूर्यमुखी के बीज का सेवन करें।

वृश्चिक: विदेश यात्रा करने के लिए अभी कुछ देर और रुकना ही सही फैसला रहेगा। किसी दूसरे के धन की आशा पर कोई व्यापारिक सौदा न करें। लोन आदि लेने के योग भी बनते नज़र आ रहे हैं।
उपाय: बंद घड़ियां घर में न रखें।

धनु: शिक्षा स्तर में वृद्धि होगी। अध्यापकों के सामने छवि अच्छी बनेगी। धन की स्थिति कुछ समय तक चिंताजनक रहेगी। केवल ज़रूरत की वस्तुओं पर ही व्यय करें। माता या ननिहाल पक्ष से कोई चिंता बनी रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मकर: प्रेम सम्बन्ध में किसी तीसरे व्यक्ति की चर्चा करने पर विवाद हो सकता है। घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। रूपए की स्थिति संतोषजनक रहेगी। पिता से लाभ मिलेगा। व्यापार में बाहरी हस्तक्षेप बढ़ सकता है।
उपाय: पीले नींबू दान करें।

कुंभ: रूटीन में कुछ बदलाव लाने की ज़रूरत है। बड़ी मुश्किल के बाद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विद्यार्थीओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में स्त्री से जुड़े प्रसाधनों से लाभ मिलेगा। नौकरी में समय चिंताजनक है।
उपाय: पान के पत्ते पर श्रीं लिख कर धन के स्थान पर रखें।

मीन: लंबी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। पिता से घर या प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है। मध्यस्ता से सरकारी काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पैसा खर्च होगा।
उपाय: तेल में बनी मिठाई का दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Niyati Bhandari

Advertising