Tarot Card Rashifal (11th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: घर वालों से असहयोग की स्थिति रहेगी। अकेले ही महत्वूर्ण फैसले लेने होंगे। स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। कोताही बरतने से परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी पाने में किसी मित्र की सहायता या राय साहाई होगी। 
उपाय: 12 रोटियां गुड़ से बनी हुई पक्षिओं को डालें।

वृष: व्यापार में कर्ज न लें। घर-परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सरकारी काम बनेंगे और तकनीकी कामों में सरकारी मदद मिलेगी। फैमिली में कोई धार्मिक आयोजन करने की बात आगे बढ सकती है। 
उपाय: चंदन पाउडर से स्नान करें।

मिथुन: उम्मीद से बड़ी सफ़लता हाथ लग सकती है। अधिक धन की कंजूसी न करें। आपका लक साथ देगा। प्रेम प्रसंगों में विछोह सहना पड़ेगा। माता पक्ष के रिश्तेदारों से सहायता मिलेगी। व्यापार में उलझने बढ़ेंगी। 
उपाय: किन्नरों की सेवा करें।

कर्क: कामकाज में अवरोध उत्पन्न होंगे। प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे। व्यापार में पुत्र की सहायता हितकर साबित होगी। घर में बुजुर्गों से धन के सम्बन्धी योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी टांसिल्स बढ़ने की आशंका है। 
उपाय: केसर का तिलक नाभि, ज़ुबान और माथे पर करें।

सिंह: स्थान परिवर्तन के योग हैं। बड़ी तब्दीली कार्यक्षेत्र में होती दिख रही है। वाणिज्य में मुनाफा कम ही होगा। सरकारी मुलाजिमों को पहले से अधिक कार्यभार संभालना होगा। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। 
उपाय: पीले रंग की मिठाई किसी ब्राह्मण को दान करें।

कन्या: शादी के मसलों पर जलदबाजी न दिखाएं। एक दूसरे को समझने के लिए कुछ समय अवश्य दें। पहले के मुकाबले शत्रु अधिक हावी होंगे। धन की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यय बढ़ने की आशंका है। 
उपाय: राधा कृष्ण को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

तुला: व्यापार में पत्नी का साथ शामिल करने से लाभ होगा। संतान के कैरियर की चिंता बनी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए घर से दूर जाने की प्लानिंग बन सकती है। सहकर्मियों के साथ से टारगेट प्राप्त करने में सफल होंगे। 
उपाय: गरुड़ पुराण का पाठ करें।

वृश्चिक: रक्त सम्बन्धी विकार उत्पन्न होंगे। नौकरी में काम का बोझ अधिक बढ़ रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। सास ससुर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कर्ज़ लेने की अभी जलदबाजी न करें। 
उपाय: काले चने दान करें।

धनु: व्यापारिक फैसले लेने में भावनाओं को हावी न होने दें। सरकारी कामों मे सफल होंगे। आज भाग्य आपका साथ देगा। जीवन की कोई बड़ी चिंता से राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: लाल रंग के वानर कि मूर्त घर के द्वार पर लगाएं।

मकर: जरूरी वस्तुओं पर पैसा खर्च होगा। धन की आवक इतनी अधिक नहीं होगी। फिर भी आयी चलाई होती रहेगी। शिक्षा संस्थानों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंगों को निखारने के लिए बातचीत में अधिक गैप न रखें। 
उपाय: खांड से बनी रेवड़ी दान करें।

कुंभ: घर में कोई बदलाव ला सकते हैं। छोटी-मोटी कंस्ट्रक्शन होने की सम्भावना बन सकती है। व्यापार में काम कर रहे मजदूरों की कमी आएगी। नौकरों सम्बन्धी समस्या बढ़ सकती है। विवाह का प्रस्ताव आने के भी योग हैं। 
उपाय: 7 हल्दी कि गांठे कपड़े में बांध कर नीम के पेड़ पर टांगे।

मीन: काम में उत्साह बना रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा है। व्यापार में लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद के मसले किसी की मध्यस्ता से निपट सकते हैं। उच्चपद की प्राप्ति के लिए अपने अफसरों से सम्पर्क बनाए रखें। 
उपाय: आम के पेड़ को दूध चढ़ाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News