Tarot Card Rashifal (10th May 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Monday, May 10, 2021 - 06:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में निवेश न करें। कार्यस्थल में अशांति बनी रहेगी। विरोधी क्रियाशील होंगे। सचेत रहें। बहन-भाइयों के बीच तालमेल बना रहेगा। निजी स्वार्थ के कारण किसी को आहत न करें।
उपाय: गुड़ की मिठाई बांटें।

वृष: पुराने मित्रों का साथ मिलेगा। जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा। किसी रोग के आरंभ होने के लक्षण दिख सकते हैं। घर- परिवार में तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरी के हालात बिगड़ सकते हैं।
उपाय: चंदन का लेप मस्तक पर करें।

मिथुन: संतान सुख मिलेगा। बच्चों की शिक्षा के ऊपर धन खर्च होगा। किसी रिश्तेदार के साथ काम शुरू करने की योजना बन सकती है। मन किसी अकारण चिंता से ग्रसित रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर व्यय न करें।
उपाय: खट्टी-मीठी गोलियां बच्चों को खिलाएं।

कर्क: नौकरी में प्रमोशन टल सकती है। धोखा मिलने के आसार बन रहे हैं। किसी अनजान जगह पर यात्रा न करें। फ़िज़ूल धन खर्च करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की स्थिति गम्भीर हो सकती है।
उपाय: श्रृंगार माता पार्वती को चढ़ाएं।

सिंह: व्यापार की प्लानिंग सफल होगी। धन अर्जन के साधन बनेंगे। जीवन साथी से महत्वपूर्ण बातों पर राय लें। सही मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। नौकरी में तब्दीली हो सकती है। माता पक्ष से चिंता बनी रहेगी।
उपाय: विष्णु जी को पीला वस्त्र चढ़ाएं।

कन्या: स्वास्थ्य में श्वास सम्बन्धी दिक्कत हो सकती है। विशेष ध्यान रखें। पुराने मित्रों से सम्पर्क बढ़ेगा और लाभ मिलेगा। आनंदमई जीवन के लिए साथी से तालमेल अच्छा रखें। दिनचर्या में परिवर्तन आएगा।
उपाय: पनीर दान करें।

तुला: आर्थिक निवेश से भविष्य में लाभ मिलेगा। संतान के कैरियर और स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। सकारात्मक व्यक्तियों का साथ बनाए रखें। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
उपाय: महुए के पेड़ को जल अर्पित करें।

वृश्चिक: सरकारी कामों में अधिक व्यस्तता रहेगी। धन, समय, और शक्ति तीनों ही खर्च होंगे। भाई के काम में हाथ बटाएं। रोज़गार के अवसर मिलेंगे। सम्बन्धों में दूरी न आने दें। वाहन इत्यादि पर धन खर्च करना पड़ेगा।
उपाय: पलाश के पत्तों को दूध से धोकर जल प्रवाह करें।

धनु: रात्रि भोज के लिए किसी का निमंत्रण आ सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। अपना व्यवहार और बोलचाल परिवर्तित करें। कला में विशेष रुझान रहेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। अनिद्रा की समस्या बनी रहेगी।
उपाय: काजू से बनी खीर अपने इष्ट को भोग लगाएं।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होने के योग हैं। लव लाइफ में खुशी मिलेगी। आपातकाल में पड़ोसियों का विशेष सहयोग मिलेगा। हमेशा कृतज्ञता का भाव रखें। पिता तुल्य व्यक्ति से पैसे का लाभ मिलेगा।
उपाय: हरे रंग का रेशमी वस्त्र बहन को दें।

कुंभ: बोलचाल में सुधार लाएं। दूसरों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने पर विवाद हो सकता है। अपनी नैतिकता का स्तर नीचे न करें। व्यापार में लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी की समस्या बनी रहेगी।
उपाय: मां शारदा की आराधना करें।

मीन: शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आप चर्चा का विषय बन सकते हैं। समाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। न्यायिक कामों में धन हानि होगी। व्यापार को बढ़ावा देने वाली नई योजनाओं को लागू करें।
उपाय: गरीबों को भोजन करवाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 
 

Niyati Bhandari

Advertising