Tarot Card Rashifal (27th April  2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 09:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: व्यापार धीमी गति से चलेगा। नौकरी में कुछ राहत मिलेगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन संचय में भी दिक्कत हो सकती है। 
उपाय: गुड़ की रोटी बना कर अपने आराध्य को चढ़ाएं।

वृष: जल्दबाजी में व्यापारिक फैसले लेना नुकसान दे सकता है। सही समय पर ही धन निवेश की सोचें। पुत्र को लेकर चिंता बनी रहेगी। शादी-विवाह के मामलों में भी कुछ अड़चनें आएंगी। 
उपाय: कच्चा घड़ा जल प्रवाह करें।

मिथुन: साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा I निजी जीवन थोड़ा तनाव में रहेगा। धन की आवक सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। कहीं से निमंत्रण भी आएगा। 
उपाय: मंदिर की चौखट साफ करें।

कर्क: नौकरी की स्थिति संतोषजनक रहेगी। उधार मांगने वाले परेशान कर सकते हैं। घर की रिपेयर में पैसे खर्च होंगे। किसी मेहमान के शुभ कदम घर पर पड़ने से लाभ मिलेगा। 
उपाय: राहगीर को भोजन दान करें।

सिंह: किसी फैसले को लेकर मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। किसी महिला की सहायता लाभ देगी। वाणिज्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। रोज़मर्रा के कार्यों से मन ऊबने लगेगा। कुछ बातों को नजरअंदाज करना ही रिश्ते के लिए बेहतर है। 
उपाय: 27 दानें चावल के लेकर विष्णु जी को अर्पित करें।

कन्या: शत्रु हावी हो सकते हैं। अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत है। निवेश करना थोड़ा मुश्किल दे सकता है। बड़ों के राय के बिना पैसे का लेन-देन न करें। बुजुर्गों की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। 
उपाय: टूटी चप्पल घर में न रखें।

तुला: किसी अनजाने भय से आपका मन विचलित रहेगा। ईश्वर में अपनी आस्था बनाए रखें। लोहे के व्यापारियों को कुछ मंदी का सामना करना पड़ सकता। नियम और संयम ये दोनों आपके जीवन को परिवर्तित कर सकते हैं। 
उपाय: सतनाजा पक्षिओं को डालें।

वृश्चिक: श्वास सम्बन्धी दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य को हल्के में न लें। पैसों को लेकर घर में विवाद हो सकता है। नौकरी की ऑफर आएगी। व्यापार में मध्यम गती ही रहेगी। विश्वासपात्र व्यक्ति पर संदेह करना उचित नहीं होगा। 
उपाय: गुड़हल का फूल माता काली को चढ़ाएं।

धनु: रिश्तेदारी में आप चर्चा का विषय बन सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से विवाद बढ़ाने से आर्थिक तंगी आ सकती है। व्यापार की बागडोर संभालने के लिए अनुभव होना बेहद जरूरी है। 
उपाय: विधवा स्त्रियों को दान दें।

मकर: सपनों को साकार करने के लिए उतना ही परिश्रम भी करना पड़ेगा। आलस्य नुकसानदेह साबित होगा। भागीदारी में किया कार्य तनाव ही देगा। धन को सहजने की कला आनी चाहिए। 
उपाय: खीरा छोटी कन्याओं को दें।

कुंभ: संतान की तरक्की आपको सुकून देगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। मजाकिया स्वभाव के लोगों से मुलकात होगी। रूठने मनाने का सिलसिला आपके प्रेम सम्बन्ध में चलता रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
उपाय: नमक का पोंछा घर में लगाएं।

मीन: विदेश यात्रा के लिए अभी अच्छे योग नहीं हैं। सरकारी कामों में भी विलम्ब होता दिखेगा। कार्यस्थल में बदलाव के योग हैं। स्थान परिवर्तन हो सकता है। माता के ऊपर धन खर्च होगा।
उपाय: नंगे पांव न नहाएं।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News